Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Family in Jeera spent their entire savings on their daughter's treatment over five years; now they are pleading for help with her education as well.
{"_id":"6aa7bf923abc5406c506fe75","slug":"video-family-in-jeera-spent-their-entire-savings-on-their-daughters-treatment-over-five-years-now-they-are-pleading-for-help-with-her-education-as-well-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा में पांच साल से बेटी के इलाज में घर की जमा पूंजी खर्च, अब पढ़ाई के लिए भी मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा में पांच साल से बेटी के इलाज में घर की जमा पूंजी खर्च, अब पढ़ाई के लिए भी मदद की गुहार
फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में अपनी बेटी के इलाज और उसकी पढ़ाई के लिए परिवार ने विदेशों में रह रहे समाजसेवियों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। परिवार के अनुसार, पिछले पांच वर्षों से बेटी के इलाज में घर की एक-एक पाई खर्च हो चुकी है। डॉक्टर भी उसकी बीमारी का सही पता नहीं लगा सके। हालत गंभीर होने पर उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसकी दोनों टांगें और एक बाजू काटनी पड़ी।
पीड़ित अमनदीप कौर पढ़ाई में होनहार है। उसका सपना डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने का था। उसने 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण अब उसकी आगे की पढ़ाई रुकने की कगार पर है। परिवार के पास इलाज के बाद पढ़ाई की फीस भरने के लिए भी पैसे नहीं हैं। परिवार ने समाजसेवियों और विदेशों में बसे पंजाबियों से मदद की अपील की है, ताकि अमनदीप का इलाज और पढ़ाई जारी रह सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।