{"_id":"6ac36da68c4c34860a090c88","slug":"video-bbmb-enforcement-department-demolishes-two-illegal-constructions-in-nangal-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"नंगल में बीबीएमबी इनफोर्समेंट विभाग ने ढहाए दो अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगल में बीबीएमबी इनफोर्समेंट विभाग ने ढहाए दो अवैध निर्माण
नंगल के किलन एरिया में आज बीबीएमबी मैनेजमेंट ने दो मकानों को ध्वस्त कर दिया। इनमें से एक मकान बन कर पूरी तरह तैयार था जबकि दूसरे मकान के कमरे की छत पर लैंटर डाला जाना था।
मैनेजमेंट के अधिकारियों ने कहा कि ध्वस्त किए गए दोनों मकान का निर्माण अवैध तौर पर किया गया था जबकि एक मकान के मालिक ने कहा कि बीबीएमबी मैनेजमेंट द्वारा इस कार्रवाई से पहले किसी भी तरह का नोटिस जारी नही किया गया।
जानकारी के अनुसार, बीबीएमबी इनफोर्समेंट विभाग के एसडीओ प्रदीप चौधरी सीआईएसफ जवानों व पीले पंजे के साथ किलन एरिया पंहुची। सबसे पहले उन्होंने सुभाष चंद्र के मकान के एक कमरे पर पीला पंजा चलाया और उससे चंद कदमों पर ही एक और निर्माणाधीन बिल्डिंग पर भी मैनेजमेंट ने पीला पंजा चला दिया। बीबीएमबी इंफोर्समेंट विभाग के एसडीओ प्रदीप चौधरी ने कहा कि दोनों ध्वस्त किए गए निर्माण कार्य अवैध थे जिस पर आज हमने पीला पंजा चलाते हुए कार्रवाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।