{"_id":"6ac4c3788eea384f1e0bf0d6","slug":"video-baba-buddha-sahib-jis-jor-mela-begins-with-devotion-and-enthusiasm-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा-उत्साह से शुरू हुआ बाबा बुड्ढा साहिब जी का जोड़ मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा-उत्साह से शुरू हुआ बाबा बुड्ढा साहिब जी का जोड़ मेला
तरनतारन में श्रद्धा के साथ शुरू हुआ बाबा बुड्ढा साहिब जी का वार्षिक जोड़ मेला
ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी में धन-धन बाबा बुड्ढा साहिब जी का तीन दिवसीय वार्षिक जोड़ मेला आज श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक भावना के साथ शुरू हुआ। मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगत पहुंच रही है।
मेले के पहले दिन धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस दौरान सतनाम-वाहेगुरु के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ गुरु ग्रंथ साहिब जी को नमन किया। रास्ते में संगत द्वारा नगर कीर्तन का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर और जल की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर भाई मनजीत सिंह, मुखविंदर सिंह खपड़ी खेड़ी, सदस्य गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, कार सेवा वाले बाबा अवतार सिंह सुरसिंह वाले, बाबा हीरा सिंह झल्लणे तथा गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी के हेड ग्रंथी निशान सिंह सहित कई धार्मिक शख्सियतें विशेष रूप से मौजूद रहीं।
मेले के दौरान गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक दीवान, गुरबाणी कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संगत द्वारा गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर सरबत के भले की अरदास की जा रही है।
प्रबंधकों ने संगत से अपील की कि मेले के दौरान धार्मिक मर्यादा का पूरा सम्मान किया जाए तथा किसी भी तरह की हुड़दंगबाजी न की जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखते हुए धार्मिक समागमों में शामिल होने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।