{"_id":"6a959bab8264e895f4015ab8","slug":"video-a-12-year-old-boy-drowned-while-bathing-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"नहाते समय 12 साल का लड़का पानी में डूबा, फरीदकोट में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय 12 साल का लड़का पानी में डूबा, फरीदकोट में हुआ हादसा
स्थानीय बलबीर बस्ती निवासी 12 वर्षीय छात्र के सादिक रोड स्थित रजवाहे में नहाते समय डूबने का मामला सामने आया है। घटना रविवार बाद दोपहर की बताई जा रही है, जिसका खुलासा 24 घंटे बाद सोमवार दोपहर को छात्र के साथ गए उसके तीन नाबालिग साथियों से पूछताछ के बाद हुआ।
आरोप है कि घटना के बाद साथियों ने इस संबंध में अपने परिवारों या किसी अन्य व्यक्ति को कोई जानकारी नहीं दी। जानकारी के अनुसार, सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला अनमोल सिंह, पुत्र सेवक सिंह, रविवार दोपहर अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ सादिक रोड स्थित रजवाहे में नहाने गया था। चारों दोस्त दो साइकिलों पर रजवाहे पर गए थे और नहाते समय बहाव तेज होने के कारण अनमोल पानी में बह गया।
उसके साथियों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद तीनों बच्चे अपने-अपने घर लौट गए। घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। रविवार रात तक जब अनमोल घर नहीं पहुंचा तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान जब उसके साथियों से अनमोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उसके साथ होने से इनकार कर दिया।
मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद जांच शुरू हुई। सोमवार को छात्र के साथियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अनमोल के नहाते समय रजवाहे में डूबने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और अन्य लोगों की ओर से रजवाहे में उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में छात्र अनमोल के रिश्तेदार गुरतेज सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।