{"_id":"6a9d1d2d08fe40844e0f8888","slug":"video-16-year-old-boy-dies-in-road-accident-at-moga-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में सड़क हादसा, कार ने बाइक को मारी टक्कर; नाबालिग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में सड़क हादसा, कार ने बाइक को मारी टक्कर; नाबालिग की मौत
मोगा के सब-डिवीजन धर्मकोट के गांव कैले से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां बाइक और कार की टक्कर में 16 साल के लड़के की मौत हो गई। वहीं, उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक, 16 साल का आरव भट्टी अपनी मां के साथ बाइक पर सवार होकर गांव कैले से धर्मकोट की ओर जा रहा था।
इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल मां-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान 16 साल के आरव भट्टी की मौत हो गई। वहीं, उसकी मां के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। वह अस्पताल में उपचाराधीन है।
इस संबंध में थाना धर्मकोट के सब-इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की उम्र करीब 16 साल है। वह अपनी मां के साथ गांव कैले से धर्मकोट की ओर आ रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारी के अनुसार, हादसे के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है। कार चालक की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।