{"_id":"6ad9e1afbaf9599d990e1abe","slug":"rahul-sharma-son-of-pandit-kulcha-chole-wala-shot-dead-in-ludhiana-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल शर्मा की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल शर्मा की गोली मारकर हत्या
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Thu, 22 Oct 2026 03:43 PM IST
Link Copied
लुधियाना में बुधवार देर रात मशहूर 'पंडित कुलचे-छोले वाले' के बेटे राहुल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त राहुल एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर निकला था। आरोपियों ने उसे बेहद करीब से दो गोलियां मारीं, जो उसकी छाती और पीठ पर लगीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया और मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी गई। परिजनों ने बताया कि राहुल बुधवार रात को किसी जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। उन्हें इस वारदात की जानकारी आधी रात को मिली।राहुल के ही कुछ दोस्तों ने उसके साले को फोन कर सूचना दी कि राहुल को गोली लगी है और उसे दयानंद मेडिकल कॉलेज (डीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि राहुल ने रात 11:55 बजे ही दम तोड़ दिया था। इस दुखद हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक राहुल की महज तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उसके परिवार में पत्नी, माता-पिता और एक शादीशुदा बहन हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।