Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Three arrested, including a couple linked to the ISI; AK-47, AK-56, and 10 kg of heroin seized.
{"_id":"6abc81b9a68ea621d10fc1f4","slug":"video-three-arrested-including-a-couple-linked-to-the-isi-ak-47-ak-56-and-10-kg-of-heroin-seized-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"आईएसआई से जुड़े दंपती समेत तीन गिरफ्तार, एके-47, एके-56 और 10 किलो हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसआई से जुड़े दंपती समेत तीन गिरफ्तार, एके-47, एके-56 और 10 किलो हेरोइन बरामद
तीन दिन पहले एक-47, एक-56 और 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार पति-पत्नी संदीप सिंह और कमलजीत कौर और बिक्रमजीत सिंह से पूछताछ में पुलिस ने त्योहारों के दौरान बड़ी वारदात की साजिश का दावा किया है।
आईजी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, तीनों आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में थे। निर्देश मिलने के बाद बरामद हथियार और हेरोइन आगे एजेंटों तक पहुंचाई जानी थी।
अमरूद के बाग में लिया था लेबर का ठेका
आईजी ने बताया कि आरोपियों ने सीमा पर कंटीली तार के पार स्थित अमरूद के बाग में लेबर का ठेका लिया हुआ था। पुलिस के मुताबिक, इसी की आड़ में वे आईएसआई के संपर्क में आए। पिछले कुछ समय से आईएसआई की ओर से हथियार और हेरोइन भेजे जा रहे थे, जिन्हें आरोपी आगे एजेंटों तक पहुंचाते थे। पुलिस के अनुसार, कमलजीत कौर महिला होने के कारण कम संदेह के दायरे में आती थी और एक्टिवा से हथियार व हेरोइन पहुंचाती थी। बरामद हथियार भी निर्देश मिलने के बाद आगे सप्लाई किए जाने थे।
संदीप पर पहले से मामला दर्ज
आईजी के अनुसार, संदीप सिंह के खिलाफ 2022 में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। जेल से बाहर आने के बाद 2025 और 2026 में पांच-पांच किलो हेरोइन से जुड़े मामलों में भी वह वांछित था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।