फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Demand for accountability in the management of Gurdwaras; Ardas performed at the Akal Takht.

Amritsar News: गुरु घरों के प्रबंध में जवाबदेही की मांग, अकाल तख्त पर अरदास

Tue, 29 Sep 2026 07:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 29 Sep 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Demand for accountability in the management of Gurdwaras; Ardas performed at the Akal Takht.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल पुनर्सृजित के नेताओं ने मंगलवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास की। उन्होंने गुरु घरों की मर्यादा और प्रबंध व्यवस्था में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

नेताओं ने कहा कि गुरुद्वारा सुधार लहर के दौरान सिख पंथ ने कुर्बानियां देकर गुरु घरों का प्रबंध महंतों से मुक्त करवाया था। मौजूदा समय में धार्मिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों पर गंभीरता से विचार जरूरी है। पार्टी नेताओं सुखजिंदर सिंह, प्रितपाल सिंह कोहली और बलविंदर सिंह ने बताया कि दो दिसंबर 2024 को पुनर्सृजित शिरोमणि अकाली दल की स्थापना का उद्देश्य गुरु घरों की व्यवस्था मजबूत करना है। उन्होंने प्रमुख सिख संस्थाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने को समय की जरूरत बताया। नेताओं ने श्री केसगढ़ साहिब से जुड़े अमरजीत सिंह चावला मामले का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि महिला की शिकायत के बाद संस्थागत स्तर पर हुई कार्रवाई संगत के सामने स्पष्ट होनी चाहिए। नेताओं ने गुरु घर की विशेष सराय में महिला के ठहरने, एसजीपीसी की गाड़ी और चालक के इस्तेमाल सहित अन्य बिंदुओं की जांच की मांग की। अरदास में धार्मिक संस्थाओं और सिख शख्सियतों को एकजुट होकर गुरुद्वारा प्रबंध मजबूत करने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed