Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
The Health Department in Amritsar has launched an awareness campaign in schools and colleges to prevent dengue during the rainy season.
{"_id":"6a9930e9f06fe898b903b62b","slug":"video-the-health-department-in-amritsar-has-launched-an-awareness-campaign-in-schools-and-colleges-to-prevent-dengue-during-the-rainy-season-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरसात में डेंगू से बचाव के लिए अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल-कॉलेजों में चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में डेंगू से बचाव के लिए अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल-कॉलेजों में चलाया जागरूकता अभियान
बरसात के मौसम में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए पंजाब सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को शहर के सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष डेंगू जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न संस्थानों में एंटी लार्वा गतिविधियां, स्प्रे और फॉगिंग करवाई गई। विद्यार्थियों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी देने के साथ पोस्टर और पैंफलेट भी वितरित किए गए।
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में अभियान का निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन डॉ. रश्मि विज ने कहा कि बरसात के दौरान जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों की पैदावार बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए मच्छरों की ब्रीडिंग रोकना सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग के ‘हर शुक्रवार, डेंगू पर वार’ अभियान में सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार घरों में कूलर, फ्रिज की ट्रे, गमले, पानी की टंकियां, छतों पर पड़े कबाड़ और अन्य बर्तनों की जांच कर यह सुनिश्चित करें कि कहीं पानी जमा न हो। लोगों को पूरी बांहों के कपड़े पहनने और मच्छर भगाने वाली क्रीम या रिपेलेंट का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई।
जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. हरजोत कौर ने बताया कि डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलने वाली वायरल बीमारी है। तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी और नाक, मुंह या मसूड़ों से खून आना इसके प्रमुख लक्षण हैं। उन्होंने लोगों से लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच और उपचार करवाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।