Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
The 'dhulai sewa' (cleaning service) will begin at Gurdwara Shaheedganj Sahib on November 4.
{"_id":"6ad9b27bf945af015903328d","slug":"video-the-dhulai-sewa-cleaning-service-will-begin-at-gurdwara-shaheedganj-sahib-on-november-4-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब में 4 नवंबर से शुरू होगी धुलाई की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब में 4 नवंबर से शुरू होगी धुलाई की सेवा
गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब में बाबा दीप सिंह जी के शहीदी दिवस को समर्पित वार्षिक धुलाई की सेवा 4 नवंबर 2026, बुधवार की रात को सुख आसन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू होगी। गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर जतिंदरपाल सिंह ने संगतों से अपील की है कि वे सेवा के लिए केवल अच्छी गुणवत्ता वाला सर्फ ही लेकर आएं और नकली या घटिया उत्पादों से परहेज करें।
मैनेजर जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि हर साल संगतें धुलाई की सेवा के लिए सर्फ लेकर पहुंचती हैं। पिछले वर्षों में घटिया और नकली सर्फ के कारण सेवा में शामिल लोगों को सांस लेने सहित अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार पहले से ही बैनर और पोस्टर लगाकर संगतों को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय दुकानदारों से भी इस संबंध में बातचीत की गई है, जिससे गुणवत्ता को लेकर सकारात्मक सुधार देखने को मिला है। संगतों की सुविधा के लिए गुरुद्वारा साहिब में दो से तीन काउंटर लगाए जाएंगे, जहां सर्फ जमा करवाया जा सकेगा।
मैनेजर ने संगतों से प्रेम और श्रद्धा के साथ इस सेवा में योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार बाबा सिंह गुमानपुरा, ग्रंथी भाई दयाल सिंह और गुरुद्वारा साहिब की समूची स्टाफ टीम मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।