{"_id":"6ac1f7bb4219f37d140825c9","slug":"video-social-media-influencer-mad-sandhu-shot-dead-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोलियां मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोलियां मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच
अमृतसर शहर में मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात लोहारा रोड पर हुई, जहां मैड संधू को दो गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी पीएस विर्क ने बताया कि मैड संधू सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं। उन्हें लोहारा रोड पर दो गोलियां लगी थीं। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
डीसीपी ने बताया कि घटना के संबंध में परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की शुरुआती जांच कर रही है और कुछ सुराग भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि अभी जांच शुरुआती चरण में है, इसलिए हमलावरों या घटना से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करना जल्दबाजी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।