फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Jagdish Jhinda demanded the enactment of an All India Gurdwara Act

Amritsar News: जगदीश झींडा ने ऑल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट बनाने की मांग की

Sun, 04 Oct 2026 12:10 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sun, 04 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Jagdish Jhinda demanded the enactment of an All India Gurdwara Act
अकाल तख्त जत्थेदार को पत्र साैंपकर देशभर में गुरुद्वारों के प्रबंधन के लिए एक समान कानून की पैरवी की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा शनिवार को श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। उन्होंने जत्थेदार को पत्र सौंपकर देशभर के गुरुद्वारों के लिए ऑल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट बनाने की मांग की।

पत्र में कहा गया है कि विभिन्न राज्यों में गुरुद्वारों के प्रबंधन और प्रशासन हेतु अलग-अलग कानूनी व्यवस्थाएं हैं इसलिए एक समान और पारदर्शी कानूनी ढांचा तैयार किया जाना चाहिए। झींडा ने कहा कि एक्ट बनाने से पहले सिख धार्मिक संस्थाओं, समुदाय प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श हो। कानूनी विशेषज्ञों और संबंधित राज्य सरकारों से भी परामर्श किया जाना चाहिए। सिख धार्मिक संगठनों को कानून बनाने की प्रक्रिया में अपने सुझाव देने का अवसर मिलना चाहिए। पत्र में इस विषय को आगामी विधानसभा सत्र में उठाने की अपील की गई है। यह कदम सिख समुदाय के व्यापक हित में आवश्यक बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed