Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Resolve mutual differences by seeking the Guru’s refuge and living life in accordance with Gurbani: Jathedar Kuldeep Singh Gadgajj
{"_id":"6afff7301b5faffa9e06f217","slug":"video-resolve-mutual-differences-by-seeking-the-gurus-refuge-and-living-life-in-accordance-with-gurbani-jathedar-kuldeep-singh-gadgajj-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरु के आसरे और गुरबाणी के अनुसार जीवन जीकर आपसी मतभेद दूर करें: जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु के आसरे और गुरबाणी के अनुसार जीवन जीकर आपसी मतभेद दूर करें: जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज
श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने सिख कौम और समाज को आपसी एकता बनाए रखने तथा गुरमत के अनुसार जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया। वह आज तेजा सिंह समुंदरी हॉल पहुंचे, जहां बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गुरु ही सभी का सहारा हैं। इसलिए आपसी मतभेद और दुविधाएं दूर कर एक-दूसरे के साथ मिलकर चलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के बताए मार्ग और गुरबाणी के सिद्धांतों के अनुसार जीवन जीते हुए आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करना जरूरी है। सभी को एक-दूसरे का साथ देकर पंथ की चढ़दी कला के लिए निरंतर मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए।
पंथ और धार्मिक संस्थाओं को कमजोर करने के कथित प्रयासों तथा बाहरी ताकतों की गतिविधियों पर उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतों को समझ लेना चाहिए कि सिख कौम गुरु के आसरे और एकता के बल पर हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर कौम की मजबूती के लिए काम करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।