{"_id":"6ad2f602b05cf9e4cc026150","slug":"video-demand-to-cancel-arms-licenses-of-drug-traffickers-following-the-jhota-murder-case-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"झोटा हत्याकांड के बाद नशा तस्करों के हथियार लाइसेंस रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोटा हत्याकांड के बाद नशा तस्करों के हथियार लाइसेंस रद्द करने की मांग
मानसा में समाजसेवी परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद नशा तस्करी के खिलाफ उठ रही आवाज के बीच भारतीय मूल निवासी मुक्ति मोर्चा ने नशा तस्करों के हथियार लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। संगठन के नेता अमन वाल्मीकि और अन्य प्रतिनिधियों ने इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर अमृतसर को मांगपत्र सौंपा।
मोर्चे के नेताओं ने मांग की कि नशा तस्करी और गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल लोगों के हथियार लाइसेंसों की जांच की जाए। नियमों के उल्लंघन या लाइसेंस रद्द करने के पर्याप्त आधार मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि आपराधिक मामलों में शामिल लोगों को हथियार लाइसेंस कैसे जारी किए जाते हैं और उनका नवीनीकरण किन आधारों पर होता है।
नेताओं ने लाइसेंस जारी करने और नवीनीकरण करने वाले अधिकारियों की भूमिका की जांच करने की भी मांग की। इसके अलावा, नशीले पदार्थों की बिक्री के आरोपों का सामना कर रहे मेडिकल स्टोरों की जांच करने की अपील की।
मोर्चे ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में धरने-प्रदर्शन कर संघर्ष तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।