Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Administration claims robust arrangements for paddy at Bhagtawala Mandi in view of the weather.
{"_id":"6ace0ac389be8582bb04c718","slug":"video-administration-claims-robust-arrangements-for-paddy-at-bhagtawala-mandi-in-view-of-the-weather-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: मौसम को देखते भगतावाला मंडी में धान के पुख्ता प्रबंध का प्रशासन का दावा, किसान ने खुले में फसल पड़ी होने की बात कही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: मौसम को देखते भगतावाला मंडी में धान के पुख्ता प्रबंध का प्रशासन का दावा, किसान ने खुले में फसल पड़ी होने की बात कही
भगतावाला दाना मंडी में प्रशासन की ओर से धान की खरीद और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन मंडी में फसल की स्थिति को लेकर किसानों की चिंताएं भी सामने आ रही हैं। चाटीविंड निवासी किसान वस्सन सिंह ने बताया कि मंडी में उनका धान खुले में पड़ा है, जिससे मौसम खराब होने की स्थिति में फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान नरिंदर बहल ने कहा कि मंडी में किसानों की धान की लिफ्टिंग साथ-साथ करवाई जा रही है। मौसम को ध्यान में रखते हुए धान की लोडिंग समय पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि फसल को बारिश से बचाने के लिए बारदाने और तिरपालों का भी प्रबंध किया गया है, ताकि खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की फसल को नुकसान न पहुंचे। डिप्टी कमिश्नर दलविंदर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को मंडियों में आवश्यक प्रबंध बनाए रखने और धान की लिफ्टिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के कारण खुले में रखी फसल को नुकसान से बचाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।