Hindi News
›
Video
›
City & states
›
Kranti Gaur: The story of Kranti Gaur's struggle to success, how she became a world champion
{"_id":"6909f945921e6826d80932dd","slug":"kranti-gaur-the-story-of-kranti-gaur-s-struggle-to-success-how-she-became-a-world-champion-2025-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kranti Gaur: क्रांति गौड़ की सफलता की संघर्ष की कहानी, ऐसे बनीं वर्ल्ड चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kranti Gaur: क्रांति गौड़ की सफलता की संघर्ष की कहानी, ऐसे बनीं वर्ल्ड चैंपियन
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: सत्यम दुबे
Updated Tue, 04 Nov 2025 06:31 PM IST
Link Copied
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर वो कारनामा कर दिखाया है, जो कभी असंभव लगता था। महिला टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर दुनियाभर में अपना परचम लहरा दिया है। भारत की बेटियां अपनी परेशानियों को पीछे छोड़ते हुए सफलता की कहानी गढ़ी, हम आपको टीम का हिस्सा रही उस बेटी की बारे में बताएंगे। जो मध्य प्रदेश से तालुक रखती है।
अपनी मेहनत और हौसले के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज बनकर क्रांति गौड़ ने धूम मचा दी है। मध्य प्रदेश के छोटे से गांव घुवारा की रहने वाली क्रांति गौड़ ने सिर्फ 8वीं तक पढ़ाई की है, लेकिन मेहनत और हौसले के दम पर टीम में जगह बनाया और वर्ल्ड चैंपियन बन गई हैं।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का छोटा सा गांव घुवारा आज क्रांति गौड़ के कारण पूरे देश में जाना जा रहा है, ये वही क्रांति हैं, जिन्होंने अपने गांव की गलियों से निकलकर टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी तक का सफर तय किया। क्रांति छह भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। उनके पिता पुलिस में कांस्टेबल थे और परिवार की आर्थिक स्थिति हमेशा चुनौतीपूर्ण रही। फिर भी बचपन से ही क्रिकेट उनके सपनों में सबसे ऊपर था।
जब बाकी बच्चे खेल-कूद में समय बिताते, क्रांति अपने घर के सामने के मैदान में लड़कों के साथ गेंदबाजी करती थीं। पिता की नौकरी जाने के बाद मुश्किलें और बढ़ गईं, लेकिन क्रांति ने कभी अपने सपने को कमजोर नहीं होने दिया। घर की आर्थिक तंगी बढ़ने के कारण उनके परिवार को रोजमर्रा के खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया था। इस दौरान उनकी मां ने अपनी ज्वेलरी बेचकर उन्हें क्रिकेट में आगे बढ़ने का मौका दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।