फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Aarti Writes Cryptic Post after Ravi Mohan announce Collabs with Singer Keneeshan

रवि मोहन: क्या आरती ने ऑस्कर का हकदार बताकर किया अभिनेता पर तंज? सिंगर केनिशा के साथ सहयोग के बाद आई पोस्ट

Thu, 10 Sep 2026 11:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 10 Sep 2026 11:55 PM IST
सार

Ravi Mohan: हाल ही में रवि मोहन ने केनिशा के साथ एक सहयोग का एलान किया है। इस बीच आरती के एक पोस्ट ने हंगामा मचा दिया है। माना जा रहा है कि यह पोस्ट रवि को लेकर है।
 

विज्ञापन
Aarti Writes Cryptic Post after Ravi Mohan announce Collabs with Singer Keneeshan
आरती, केनिशा, रवि मोहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता रवि मोहन की पत्नी आरती रवि की नई पोस्ट ने एक बार फिर सोशल मीडिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि आरती ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, मगर यूजर्स को लगता है कि यह पोस्ट उनके पति के लिए है। यह पोस्ट उस दिलचस्प समय पर की गई है, जब रवि ने गायिका केनिशा फ्रांसिस के साथ एक नए सहयोग की घोषणा की है।
विज्ञापन

आरती ने क्या लिखा?
आरती ने लिखा कि उनकी जिंदगी में जो शख्स आया उसने इतना शानदार प्रदर्शन किया कि सूर्या, अजित, विक्रम और कमल हासन भी पीछे रह जाएंगे। उनकी पंचलाइन? वह अभिनय ऑस्कर के हकदार थे। पोस्ट में रवि का नाम कहीं नहीं था, मगर उनके फॉलोवर्स ने अंदाजा लगाया कि यह रवि मोहन पर तंज था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Aarti Writes Cryptic Post after Ravi Mohan announce Collabs with Singer Keneeshan
आरती, केनिशा, रवि मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
केनिशा के साथ सहयोग का एलान
यह पोस्ट रवि और गायिका केनिशा फ्रांसिस के बीच ताजा चर्चा के बीच आई है। इस सप्ताह की शुरुआत में रवि मोहन स्टूडियोज ने रवि के निर्देशन में बनी पहली फिल्म एन ऑर्डिनरी मैन के संगीतकार के रूप में केनिशा की घोषणा की। प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें एक पोस्टर के साथ पेश किया जिसमें लिखा था, 'अ केनेशा म्यूजिकल से आपका परिचय करा रहे हैं।'

सामंथा रुथ प्रभु: प्रेग्नेंसी का पता चलने पर चौंक गईं थीं अभिनेत्री, बताया अगर बच्चा ना होता तो क्या करता कपल?

विज्ञापन

Aarti Writes Cryptic Post after Ravi Mohan announce Collabs with Singer Keneeshan
रवि मोहन और केनिशा - फोटो : सोशल मीडिया
पहली फिल्म का निर्देशन करेंगे रवि
रवि ने यह एलान केनिशा से अलग होने के कई महीनों के बाद किया है। केनीशा एन ऑर्डिनरी मैन के लिए संगीत तैयार करेंगी, जिसमें हास्य अभिनेता योगी बाबू हैं और यह निर्देशक के रूप में रवि की पहली फिल्म है।

दोनों ने की रिश्ते पर बात
पिछले साल रवि और आरती के अलग होने के बाद से, दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी बातें रखी हैं। आरती अपनी पोस्ट में बना किसी का नाम लिए तंज करती हैं। हालांकि रवि ने पिछले दिनों भावनात्मक असर और आरती के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है।

Aarti Writes Cryptic Post after Ravi Mohan announce Collabs with Singer Keneeshan
रवि मोहन, आरती - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
  • इनका विवाद सोशल मीडिया से भी आगे बढ़ चुका है। 
  • रवि ने इस साल मई में कहा था कि जब तक उनकी तलाक की कार्यवाही पूरी नहीं हो जाती, वह अभिनय परियोजनाएं नहीं अपनाएंगे।
  • बाद में उन्होंने अपना मन बदल लिया। 
  • उन्होंने फैंस से माफी मांगी और कहा कि वह फिल्मों में काम करना जारी रखेंगे।
  • रवि ने आरती पर दिमागी तौर से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक उनसे हैसियत से ज्यादा गुजारा भत्ता मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed