फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Suspicious Death of Married Woman in Chitraw, Family Suspects Murder

उमरिया: 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका; पोस्टमार्टम-वीडियोग्राफी की मांग

Fri, 23 Oct 2026 12:58 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2026 12:58 PM IST
Suspicious Death of Married Woman in Chitraw, Family Suspects Murder
उमरिया जिले के इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम चितराव में 24 वर्षीय विवाहिता प्रतिभा यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। शव को देखने के बाद परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान होने का दावा किया और पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय शहडोल में महिला डॉक्टर से कराने की मांग पर अड़ गए। स्थिति ऐसी बनी कि मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 25 महिला-पुरुष परिजन मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, प्रतिभा यादव का विवाह वर्ष 2015 में संतोष यादव के साथ हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं और मायका शहडोल जिले के ग्राम ठेगरहा में है। प्रतिभा की मौत की खबर मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग मानपुर अस्पताल पहुंचे, जहां शव देखने के बाद उन्होंने कई सवाल उठाए।

दोपहर में फोन, शाम को मिली मौत की खबर
मृतका के मायके पक्ष का दावा है कि प्रतिभा ने दोपहर करीब एक बजे अपने चाचा को फोन कर उसके साथ मारपीट किए जाने की सूचना दी थी। परिजनों का कहना है कि इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। इसके बाद शाम करीब पांच बजे एक रिश्तेदार के माध्यम से उन्हें प्रतिभा की मौत की जानकारी मिली।

पढ़ें: कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का ट्रैप, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; पहले लिए थे 10 हजार

परिजनों के मुताबिक, उन्हें बताया गया कि प्रतिभा का शव बांध में पानी से बाहर निकाला गया था। दोपहर में कथित मारपीट की सूचना और कुछ घंटे बाद मौत की खबर मिलने के बीच की परिस्थितियों को लेकर मायके पक्ष ने संदेह जताया है। हालांकि, फोन पर हुई बातचीत और घटना के वास्तविक क्रम की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

शरीर पर निशान देख हत्या की आशंका
अस्पताल में शव देखने के बाद परिजनों ने गाल और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान होने का दावा किया। उन्होंने गले पर दबाव जैसे निशान और शरीर पर गेहूं का भूसा लगा होने की बात भी कही। इन परिस्थितियों के आधार पर उन्होंने मृत्यु को संदिग्ध बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग रखी। परिजन चाहते थे कि पोस्टमार्टम शहडोल जिला चिकित्सालय में महिला डॉक्टर से कराया जाए। साथ ही, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने की मांग भी की गई, ताकि मृत्यु के कारणों को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब मिल सके।

थाना प्रभारी बोले, शहडोल भेजा गया शव
इस संबंध में इंदवार थाना प्रभारी नंदलाल धुर्वे ने बताया कि चितराव गांव में एक महिला पानी में गिर गई थी। मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद पोस्टमार्टम को लेकर आपत्ति जताई गई और उन्होंने शहडोल में पोस्टमार्टम कराने की मांग की। थाना प्रभारी के अनुसार, परिजनों की मांग पर शव को शहडोल भेज दिया गया है।

फिलहाल प्रतिभा की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही यह सामने आ सकेगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मायके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: आदर्श भारतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति द्वारा 1100 शिक्षकों का किया गया सम्मान

23 Oct 2026

अफसरों की नाक के नीचे बदहाल शिक्षा व्यवस्था: एबीएसए कार्यालय से 50 मीटर दूर स्कूल में मूलभूत सुविधाएं शून्य

23 Oct 2026

Video: 300 हादसों के बाद भी नहीं चेत रहे लोग, पुलिस अधिकारियों ने की ये अपील

22 Oct 2026

VIDEO: मरीजों के प्रति संवेदनहीनता दूर करने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

22 Oct 2026

VIDEO: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दाऊजी महाराज के किए दर्शन

22 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: दीपावली पर घरों को नया रंग-रूप देने की तैयारी, पेंट्स बाजार में बढ़ेगी रौनक

22 Oct 2026

VIDEO: रामलीला में श्रीराम-सुग्रीव मित्रता की लीला का मंचन

22 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: व्यापार मंडल ने कर अधिकारियों संग की बैठक

22 Oct 2026

VIDEO: कार्तिक नियम सेवा के पहले दिन ठाकुर राधादामोदर ने मयूर श्रृंगार में दिए दर्शन

22 Oct 2026

वीडियो: चंपावत में डीएम मनीष कुमार बने छात्राओं के शिक्षक

22 Oct 2026

वीडियो: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज, 277 मुक्केबाज ले रहे हैं भाग

22 Oct 2026

वीडियो: मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकना वन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता

22 Oct 2026

चंपावत में रामलीला: सूर्पणखा नासिका छेदन और सीता हरण के प्रसंगों ने मोहा दर्शकों का मन

22 Oct 2026

कानपुर: भरत मिलाप शोभायात्रा में अराजक तत्वों ने की गाली-गलौज, आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर

22 Oct 2026

झाबुआ: विकासखंड शिक्षा अधिकारी के लिए ले रहा था दस हजार की रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगेहाथों दबोचा

22 Oct 2026

अलीगढ़ में हॉर्न विवाद में ऑडी कार ने बाइक चालक कुचला, मौत

22 Oct 2026

दिल्ली हाफ मैराथन में नोएडा के 90 पूर्व सैनिकों ने जीती रनरअप ट्रॉफी

22 Oct 2026

नोएडा एलिवेटेड रोड का एक हिस्सा बंद, दिनभर जाम से जूझे शहरवासी

22 Oct 2026

अयोध्या: वजीरगंज में निकली राम बरात, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

22 Oct 2026

CM Saini Interview: दिल्ली प्रोटेस्ट से लेकर पंजाब चुनाव तक...सीएम सैनी ने हर सवाल का बेबाकी से दिया जवाब

22 Oct 2026

VIDEO: अवैध टेलीकाम एक्सचेंज का पर्दाफाश, मैनेजर सहित दो गिरफ्तार

22 Oct 2026

VIDEO: आरओबी निर्माण से थमी ट्रेनों की रफ्तार, 20 किमी की गति से चली ट्रेनें

22 Oct 2026

VIDEO: आगरा में ईदगाह आरओबी के जल्द निर्माण की मांग, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

22 Oct 2026

VIDEO: एटा में सराफा से लूट, आभूषणों से भरा बैग और नकदी ले गए बदमाश

22 Oct 2026

लोनी में बाइक सवार बदमाशों में युवक की गोली मारकर हत्या की

22 Oct 2026

कानपुर: अरमापुर मेले में चलते-चलते पलटा जीरो ग्रेविटी झूला, मचा हड़कंप

22 Oct 2026

लखनऊ: ऐशबाग रामलीला मैदान से निकली नगर शोभा यात्रा, मुस्लिम महिलाएं भी देखने पहुंचीं

22 Oct 2026

लखनऊ: बढ़ती भीड़ देख खुले गन्ना संस्थान के ताले, शुक्रवार को होनी है महापंचायत

22 Oct 2026

अलीगढ़ के रसलगंज में पैसों पर विवाद, तीन हिरासत में

22 Oct 2026

बहन की डोली उठाने पैरोल पर घर आया सलीम, पुलिस का सख्त पहरा, देखने वालों की उमड़ी भीड़

22 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed