Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Ujjain News: 2 minors escape from government child home after breaking bathroom grill, security lapses exposed
{"_id":"696f57d8d9d3491e9f05dd70","slug":"two-minors-escaped-childrens-home-by-breaking-grill-and-pretending-to-go-to-the-bathroom-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3862084-2026-01-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: सरकारी बालगृह से दो नाबालिग फरार, बाथरूम की ग्रिल तोड़कर बनाया रास्ता, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: सरकारी बालगृह से दो नाबालिग फरार, बाथरूम की ग्रिल तोड़कर बनाया रास्ता, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
नागझिरी थाना क्षेत्र के लालपुर स्थित सरकारी बालगृह से दो नाबालिग बालक सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए। दोनों ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और वहां लगी लोहे की ग्रिल तोड़कर खिड़की के रास्ते भाग निकले। घटना के बाद बालगृह प्रबंधन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 5 बजे की है। फरार नाबालिगों में एक की उम्र 13 वर्ष और दूसरे की 15 वर्ष बताई जा रही है। इनमें से एक नाबालिग को तीन महीने पहले ही बालगृह में लाया गया था, जबकि दूसरा पिछले एक साल से यहां रह रहा था।
बताया जा रहा है कि योजनाबद्ध तरीके से पहले एक नाबालिग ने बाथरूम जाने की अनुमति ली और वहां लगी लोहे की ग्रिल तोड़कर बाहर निकल गया। कुछ समय बाद दूसरा नाबालिग भी उसी रास्ते से फरार हो गया। जब काफी देर तक दोनों वापस नहीं लौटे तो कर्मचारियों को संदेह हुआ और तलाश शुरू की गई। बच्चों की गिनती के दौरान दो नाबालिगों के कम पाए जाने पर तत्काल नागझिरी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि नाबालिगों का सुराग लगाया जा सके।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
लालपुर स्थित सरकारी बालगृह से नाबालिगों के फरार होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार बच्चे यहां की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए भाग चुके हैं। बार-बार हो रही इन घटनाओं ने बालगृह की सुरक्षा व्यवस्था और मॉनिटरिंग सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।