फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Minor girl missing Ujjain found in burqa in Indore, 1 accused arrested, 1 absconding

Ujjain News: उज्जैन से गायब नाबालिग इंदौर में बुर्के में मिली, एक आरोपी धराया; जानिए क्या है मामला

Thu, 05 Feb 2026 07:57 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 07:57 PM IST
Minor girl missing Ujjain found in burqa in Indore, 1 accused arrested, 1 absconding

चिमनगंज थाना क्षेत्र में लव जिहाद से जुड़े एक गंभीर मामले में अब ग्रूमिंग पैटर्न का नया रूप सामने आया है। चिमनगंज थाने में दर्ज प्रकरण में एक नाबालिग लड़की को पहले प्रेमजाल में फंसाया गया और बाद में उसे दूसरे युवक को सौंप दिया गया। पुलिस ने किशोरी को इंदौर से बुर्के में छिपी अवस्था में बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पूरा मामला आगर नाका क्षेत्र की एक कॉलोनी से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी को 15 वर्षीय किशोरी को 19 वर्षीय युवक ईमानुल अपने साथ इंदौर ले गया था। जांच में सामने आया कि किशोरी को भगाने में उसकी दो सहेलियों और आरोपी के परिवार के सदस्यों ने भी सहयोग किया था। तलाश के दौरान पुलिस ने किशोरी को इंदौर के एक मकान में बुर्का पहनाकर छिपाए जाने की पुष्टि की।

ईमानुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो मामला और गंभीर हो गया। पूछताछ में पता चला कि करीब छह माह पहले अहमदनगर के एक नाबालिग आरोपी ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया था। उसने किशोरी का शोषण किया और बाद में ब्रेकअप होने पर अपने दोस्त मोईन को उसके पीछे लगा दिया। मोईन ही किशोरी को इंदौर ले गया और मुस्लिम बहुल इलाके में अपने रिश्तेदार के घर बुर्का पहनाकर छिपाया। इस मामले में चिमनगंज थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि नाबालिग के न्यायालय में बयान कराए जा रहे हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के सहयोगियों और दोस्तों से भी पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें- बुजुर्ग रामसिंह चौहान का किया देहदान, गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया, पांच साल पहले लिया था संकल्प

यह है पूरा मामला
आगर नाका के समीप रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग को ईमानुल बेगमबाग क्षेत्र से बहला-फुसलाकर बुर्का पहनाकर इंदौर ले गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने चिमनगंज मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इंदौर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और नाबालिग को उसके चंगुल से मुक्त कराया।

नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि ईमानुल ने प्रेमजाल में फंसाकर उसे गुमराह किया और अगवा कर इंदौर ले गया। वहां उसे अपने दोस्त सुफियान, निवासी आजाद नगर, के यहां रखा गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती की गई। पुलिस ने आरोपी ईमानुल और उसके दोस्त सुफियान के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पिता का हो चुका है निधन
नाबालिग के पिता का एक वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उसकी मां एक कारखाने में काम कर अपनी तीन बेटियों का पालन-पोषण कर रही है।

ये भी पढ़ें- नौकरी से निकाला तो घर का सामान हाईवे पर रखकर लगा दिया जाम, कलेक्टर के आश्वासन पर खुला रास्ता

हिंदूवादी संगठनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यह ग्रूमिंग गैंग पैटर्न का मामला है, जिसमें गरीब और असहाय नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाया जाता है। देश के कई शहरों में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

ग्रूमिंग नेटवर्क क्या होता है?
ग्रूमिंग नेटवर्क वह प्रक्रिया है, जिसमें नाबालिग को धीरे-धीरे मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रभावित किया जाता है। इसमें पहले भरोसा जीता जाता है, फिर परिवार और समाज से दूरी बनवाई जाती है। इसके बाद नाबालिग पर नियंत्रण स्थापित कर शोषण की स्थिति पैदा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले की शान बढ़ा रहे मेघालय के कलाकार

05 Feb 2026

राजकीय महाविद्यालय नारनौल में 10 दिवसीय सिलाई कार्यशाला का शुभारंभ, छात्रा होंगी आत्मनिर्भर

नारनौल में भावार्थ मोहल्ला में टीबी जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को दिलाई शपथ

Rampur Bushahr: पीएम श्री राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

05 Feb 2026

रायबरेली में राज्य महिला आयोग सदस्य ने सीएचसी का निरीक्षण कर लिया जायजा

05 Feb 2026
विज्ञापन

Kullu: कुल्लू में सात फरवरी को सजेगी सुरों की महफिल

05 Feb 2026

अयोध्या में पिंक रोजगार मेले का आयोजन, महिला अभ्यर्थियों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

05 Feb 2026
विज्ञापन

पानीपत में किसान के बेटे की रोटावेटर से हत्या, मामले में 3 नामजद

जीरा में किसान मजदूर मोर्चा ने हलके के विधायक के घर के सामने दिया धरना

VIDEO: मथुरा के राया में बवाल, मामूली विवाद के बाद जमकर हुआ पथराव; पुलिस फोर्स तैनात

05 Feb 2026

कानपुर: कुरसौली में जल जीवन मिशन का बुरा हाल, दो साल बाद भी अधूरी है पानी की टंकी

05 Feb 2026

कानपुर के कुरसौली में आवारा पशुओं और सुअरों ने तहस-नहस की आलू की फसल

05 Feb 2026

कानपुर: केयरटेकर ज्योति ने सामुदायिक शौचालय को बना दिया उपवन; दीवारों पर खिले हैं चमेली और गेंदा के फूल

05 Feb 2026

कानपुर: बदहाली के आंसू रो रहा सामुदायिक शौचालय, चार साल में ही उखड़ने लगीं टाइल्स और प्लास्टर

05 Feb 2026

कानपुर: बहलोलपुर नई बस्ती में गंदगी का अंबार, कूड़े के ढेरों से उठती सड़ांध ने जीना किया मुहाल

05 Feb 2026

कानपुर: बिरतियान मोहल्ले में बूंद-बूंद को जंग, साल भर से खराब पड़ा है हैंडपंप

05 Feb 2026

कानपुर: बिरतियान में सफाईकर्मी ने ही तालाब को कूड़े से पाटा; बदबू के साये में जीने को मजबूर बस्ती के लोग

05 Feb 2026

कानपुर: सरकारी तालाब पर भूमाफिया का वार; तीन बीघे की जमीन पर भराई नींव

05 Feb 2026

कानपुर: बहलोलपुर की गलियों में कचरा राज, घरों के दरवाजे तक पहुंचा कूड़ा; कूड़ेदान न होने से नारकीय हुई जिंदगी

05 Feb 2026

Baghpat: एसपी कार्यालय पहुंचीं ब्लॉक प्रमुख सुनीता, जिला पंचायत सदस्य पर लगाए अभद्रता के आरोप

05 Feb 2026

Una: बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में 'सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा' द्वारा सैकड़ों श्रद्धालुओं की निशुल्क जांच

05 Feb 2026

कांग्रेस भवन में पूर्व सीएम हरीश रावत ने की पत्रकारवार्ता

05 Feb 2026

उत्तरायणी मेले को लेकर निकली शोभायात्रा, सीएम की पत्नी गीता धामी हुई शामिल

05 Feb 2026

Kullu: मारपीट मामले में एसपी कुल्लू से मिले ग्रामीण

05 Feb 2026

दिल्ली की तीन सगी बहनों की आत्महत्या, समाज और शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चेतावनी; VIDEO

05 Feb 2026

रायबरेली में एसआईआर में नोटिस का जवाब देने में छूट रहा पसीना

05 Feb 2026

सुल्तानपुर में एसआईआर में मतदाताओं का नाम काटने के आरोप में कांग्रेस का प्रदर्शन

05 Feb 2026

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, गंगा एक्सप्रेसवे पर मजदूरों का लोडर पलटा

05 Feb 2026

VIDEO : नेशनल पीजी कॉलेज: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल हुए शामिल, रखे अपने विचार

05 Feb 2026

VIDEO: पुलिस ने मांझे की दुकानों पर की छापेमारी, सीएम योगी ने चीनी मांझे के इस्तेमाल पर लगाई रोक

05 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed