फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Villager protests after cremation is halted due to a dispute over the cremation ground land.

एमपी: मुक्तिधाम की जमीन को लेकर विवाद, अंतिम संस्कार रोकने पर ग्रामीणों का विरोध; प्रशासन ने कराया मामला शांत

Tue, 22 Sep 2026 08:07 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 08:07 AM IST
Villager protests after cremation is halted due to a dispute over the cremation ground land.
टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र के काशीपुरा गांव में सोमवार को मुक्तिधाम की जमीन को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। गांव के लोग 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला लाड़ कुआंर अहिरवार के अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर मुक्तिधाम पहुंचे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने मुक्तिधाम की जमीन को अपनी निजी भूमि बताते हुए वहां अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई और मौके पर विरोध की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, काशीपुरा निवासी लाड़ कुआंर अहिरवार का रविवार दोपहर करीब तीन बजे निधन हो गया था। सोमवार को परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव के मुक्तिधाम लेकर पहुंचे। यहां दूसरे पक्ष के लोगों ने यह कहते हुए अंतिम संस्कार रोक दिया कि जिस स्थान पर मुक्तिधाम बना हुआ है, वह उनकी निजी जमीन है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।

मामले की जानकारी मिलते ही पलेरा थाना प्रभारी प्रीति भार्गव और तहसीलदार पलक जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली और स्थिति को नियंत्रित किया। तनाव को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

ये भी पढ़ें- एमपी में फिर झमाझम के आसार: 24-25 सितंबर को होगी तेज बारिश, पूर्वी हिस्से के इन जिलों में रहेगा ज्यादा असर

ग्रामीणों का कहना है कि उक्त स्थान पर पिछले करीब 40 से 50 वर्षों से गांव के लोगों का अंतिम संस्कार किया जाता रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से जमीन को निजी भूमि बताया जा रहा है। जमीन के स्वामित्व को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आने के बाद प्रशासन ने राजस्व अभिलेखों की जांच शुरू की है।

तहसीलदार पलक जैन ने मौके पर राजस्व रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी जुटाई और दस्तावेजों की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट करने की बात कही। वहीं थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने बताया कि मौके पर विवाद को शांत करा दिया गया है और बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार करा दिया गया। जमीन के संबंध में राजस्व रिकॉर्ड की जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल गांव में स्थिति शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

22 Sep 2026

विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी सीएम को संबोधित डीएम को सौंपा ज्ञापन, VIDEO

22 Sep 2026

VIDEO: बंधक बनाकर पीटा, रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया

21 Sep 2026

VIDEO: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

21 Sep 2026

VIDEO: सांड़ के हमले से महिला की मौत, एक व्यक्ति घायल

21 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो घायल

21 Sep 2026

मेरठ: कैलाश प्रकाश स्टफियम में महिला होमगार्ड भर्ती का आयोजन

21 Sep 2026
विज्ञापन

मेरठ: जिला अस्पताल में सैफी संघर्ष समिति ने बांटा भोजन

21 Sep 2026

मेरठ: सुभारती में शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन, कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

21 Sep 2026

मेरठ: बागपत रोड पर लगा जाम, स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी

21 Sep 2026

मेरठ: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

21 Sep 2026

मेरठ: कंप्यूटर लैब का उद्घाटन कार्यक्रम, बच्चों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

21 Sep 2026

VIDEO: पेट्रोल पंप पर पहुंचे दो युवक, कर्मचारी पर चाकू से हमला

21 Sep 2026

VIDEO: कुछ साझा किया नहीं फिर भी खातों से निकल गए 1.67 लाख

21 Sep 2026

VIDEO: रिटायर्ड रेलवे अधिकारी के खाते से 4.35 लाख रुपये पार

21 Sep 2026

VIDEO: मंदिर से हटाने के विवाद में पुजारी की तोड़ दी टांग

21 Sep 2026

VIDEO: कंपनी के नाम पर 7.96 लाख वसूले, नहीं किए जमा, प्राथमिकी

21 Sep 2026

VIDEO: फोटो भेजकर बदनाम करने का आरोप

21 Sep 2026

VIDEO: मोबाइल चार्जर के विवाद में छात्रों से मारपीट, दो घायल

21 Sep 2026

VIDEO: होटल संचालक पर पिस्टल तान सवा लाख की बैटरी-इन्वर्टर चोरी

21 Sep 2026

VIDEO: घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल

21 Sep 2026

VIDEO: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार घायल

21 Sep 2026

जालंधर में एक साल का बच्चा लापता, मां के बिहार जाने से जांच में नया मोड़; पुलिस ने दर्ज किया केस

21 Sep 2026

विभिन्न मांगों को लेकर समूहों की महिलाओं ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, VIDEO

21 Sep 2026

वन भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम, दस झोपड़ियां ध्वस्त; VIDEO

21 Sep 2026

जिला अस्पताल परिसर में बाइक चोरों का आतंक, प्रसूता को लेकर आए पति की अपाचे चोरी; VIDEO

21 Sep 2026

नाटक के जरिए दिखाई जाएगी मोदी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा, VIDEO

21 Sep 2026

एक दिन में 303 वाहनों से उतरवाई काली फिल्म, 470 के चालान; VIDEO

21 Sep 2026

दसवें दिन भी जारी रहा इंटर्नों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, VIDEO

21 Sep 2026

तीन केंद्रों पर शुरू हुई डीएलएड परीक्षा, पहले दिन तीन विषयों की परीक्षा; VIDEO

21 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed