{"_id":"67401a5a38e814146b0eb018","slug":"the-nilgai-that-fell-into-the-pit-is-in-pain-for-8-hours-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2342006-2024-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: आठ घंटे से गड्ढे में तड़प रही है नीलगाय, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: आठ घंटे से गड्ढे में तड़प रही है नीलगाय, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:52 PM IST
Link Copied
टीकमगढ़ जिले के बरेठी गांव के पास स्थित एक गड्ढे में बीती रात एक नीलगाय गिर गई। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो नीलगाय को देखकर उन्होंने वन विभाग को सूचना दी।
गांव के वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश दीक्षित ने बताया कि रात में नीलगाय गांव के पास स्थित एक गड्ढे में गिर गई थी। सुबह जब लोग जागे तो उन्होंने नीलगाय को गड्ढे में बेहोशी की हालत में देखा। घटना की सूचना तुरंत डीएफओ (डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) को देने का प्रयास किया, लेकिन उनका फोन बंद था। इसके बाद रेंजर को कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने भी फोन नहीं उठाया। डिप्टी रेंजर रंजन दे दिगौड़ा को जब सूचना दी गई तो उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र का मामला मानने से इनकार कर दिया।
ओमप्रकाश दीक्षित ने कहा कि नीलगाय पिछले 8 घंटे से गड्ढे में पड़ी हुई है और वन विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर बचने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार दिगौड़ा वन रेंज में बरेठी गांव आता है, लेकिन वन रेंज के डिप्टी रेंजर रफीक खान का कहना है कि यह मामला उनके क्षेत्र का नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना वन क्षेत्र क्रमांक एक मोहनगढ़ को दे दी है और शीघ्र ही नीलगाय का रेस्क्यू करने का आश्वासन दिया है।
गांव के निवासी रामपाल ने कहा कि नीलगाय पिछले 8 घंटे से तड़प रही है और अब बेहोश हो चुकी है। यदि जल्द ही इसे गड्ढे से बाहर नहीं निकाला गया तो उसकी मौत हो सकती है। ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वन विभाग से अपेक्षा की जा रही है कि वह शीघ्र कार्रवाई करते हुए नीलगाय को बचाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।