{"_id":"66c183c7ab0da198ff075b2c","slug":"fake-mawa-caught-from-tikamgarh-city-bus-stand-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2007437-2024-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: 140 किलो नकली मावा जब्त, धौलपुर और मुरैना से भेजा गया था, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: 140 किलो नकली मावा जब्त, धौलपुर और मुरैना से भेजा गया था, आरोपी फरार
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में रविवार सुबह बस स्टैंड पर खाद्य विभाग और पुलिस की टीम ने 140 किलो नकली मावा जब्त किया। इस मावे को बोरियों में पैक किया गया था और राजस्थान से भेजा गया था। हालांकि, इस दौरान मावा लाने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए।
जिला खाद्य अधिकारी मनीष कुमार जैन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बस के माध्यम से राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुरैना से नकली मावा टीकमगढ़ में सप्लाई किया जा रहा है। सूचना मिलने पर उन्होंने टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस को सूचित किया। पुलिस बल के साथ रविवार की सुबह राजस्थान और ग्वालियर से आने वाली बसों की जांच की। इस दौरान राजस्थान से आने वाली बस में 140 किलो नकली मावा पकड़ा गया।
उन्होंने बताया कि कंडक्टर से पूछताछ में पता चला कि यह मावा धौलपुर से लोड किया गया था। मनीष जैन ने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व चल रहा है, ऐसे में मिठाइयों की बिक्री अधिक होती है, जिसमें और नकली मावा का उपयोग किया जाता है। इसकी रोकथाम के लिए छापेमारी की गई थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए मावा को जब्त कर लिया गया है, उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।