{"_id":"67d7c0e9caed61075e04d329","slug":"lord-parshuram-compared-to-aurangzeb-on-social-media-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2732889-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: भगवान परशुराम की तुलना औरंगजेब से, पार्टी ने जारी किया पूर्व महिला नगर अध्यक्ष को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: भगवान परशुराम की तुलना औरंगजेब से, पार्टी ने जारी किया पूर्व महिला नगर अध्यक्ष को नोटिस
Mon, 17 Mar 2025 12:42 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:42 PM IST
सार
जबलपुर में सोशल मीडिया पर भगवान परशुराम की तुलना औरंगजेब से करने वाली पोस्ट साझा करने पर कांग्रेस ने पूर्व महिला नगर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा विनोद जैन को कारण बताओ नोटिस जारी किया। विवाद बढ़ने पर उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन हिंदूवादी संगठनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
जबलपुर में कांग्रेस नेत्री की पोस्ट, उसके बाद थमाया गया नोटिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के जबलपुर में विवादास्पद मामला सामने आया है। कांग्रेस की एक महिला नेत्री ने भगवान परशुराम की तुलना औरंगजेब से की है। इसे लेकर सियासी माहौल गर्माने लगा है। कांग्रेस ने भी महिला नेत्री से स्पष्टीकरण मांगा है।
सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट साझा करने के मामले में कांग्रेस पार्टी ने पूर्व महिला नगर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा विनोद जैन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह विवाद तब उत्पन्न हुआ जब उन्होंने भगवान परशुराम की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करते हुए एक पोस्ट शेयर की, जिसे हिंदूवादी संगठनों ने आपत्तिजनक बताते हुए विरोध दर्ज कराया।
ये भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं को दी नसीहत, बोले- मंच की लड़ाई समाप्त करो और जनता के लिए आवाज उठाओ
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
रेखा विनोद जैन ने कथाकार मणिका मोहिनी के हवाले से सोशल मीडिया पर लिखा था कि "औरंगजेब ने अपने भाई का सिर काटकर अपने पिता को भेंट किया था, वहीं परशुराम ने अपनी माता का सिर काटकर अपने पिता को भेंट किया था। मेरी समझ से विवेकहीन और वहशी दरिंदे दोनों ही जगह हैं, लेकिन हिंदुत्व की बीमारी ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि परशुराम को अवतार तथा धर्म का प्रतीक मानने वाले केवल ब्राह्मण ही नहीं, बल्कि हिंदुओं के भी अगुआ हैं।"
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद जबलपुर समेत कई अन्य स्थानों पर हिंदूवादी संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया। विरोध बढ़ता देख रेखा जैन ने विवादित पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया, लेकिन विवाद थमता नहीं दिखा।
ये भी पढ़ें- MP सरकार फिर लेगी कर्ज, जीतू पटवारी ने उठाए सवाल, बोले-कर्ज से मंत्रियों के बंगले चमकाने का हो रहा काम
कांग्रेस ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व महिला नगर कांग्रेस अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में कांग्रेस के संविधान का हवाला देते हुए कहा गया कि कांग्रेस का हर सदस्य धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद, सामाजिक न्याय और प्रजातांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध होता है।
नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया कि किसी भी माध्यम से कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों का विरोध करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। रेखा विनोद जैन द्वारा साझा की गई पोस्ट धर्मनिरपेक्ष नीति के खिलाफ है और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप नहीं है।
राजनीतिक माहौल गरमाया
इस मामले को लेकर कांग्रेस के भीतर भी मतभेद उभरते नजर आ रहे हैं। जहां पार्टी ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए नोटिस जारी किया है, वहीं कुछ कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह विवाद बेवजह तूल पकड़ा रहा है। उधर, हिंदूवादी संगठनों ने मांग की है कि कांग्रेस रेखा जैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन