Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
It is cold with cold winds and fog, it is necessary to protect children in such cold.
{"_id":"677cabb9f847979e4a027252","slug":"it-is-cold-with-cold-winds-and-fog-it-is-necessary-to-protect-children-in-such-cold-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2495212-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: कड़ाके की सर्दी, शहर में चल रही ठंडी हवा, घना कोहरा भी छाया; ऐसी ठंड में बच्चों का बचाव जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: कड़ाके की सर्दी, शहर में चल रही ठंडी हवा, घना कोहरा भी छाया; ऐसी ठंड में बच्चों का बचाव जरूरी
शहडोल जिले में मंगलवार की सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। तापमान में गिरावट से पड़ रही अधिक सर्दी के कारण शहर की सड़कें सुबह सूनी रहीं, केवल आवश्यक कार्यों से बाहर निकले लोग ही सड़कों पर दिखाई दिए। मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि ऐसे मौसम में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। खासकर बच्चों को विंटर डायरिया की शिकायत हो रही है। ऐसे मौसम में बच्चों का विशेष रूप से ख्याल रखना जरूरी है।
दरअसल, कुछ दिनों की राहत के बाद मंगलवार सुबह शहर के मौसम में बदलाव नजर आया। कड़कड़ती ठंड के साथ सुबह घना कोहरा छाया, जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम रही। इससे शहर में वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़कों पर लोग भी कम दिखाई दिए। सुबह से चल रही ठंडी हवा ने लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास कराया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि ठंड के मौसम में सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। बच्चों को विंटर डायरिया की शिकायत हो रही है। ऐसे मौसम में बच्चों का बचाव करना जरूरी है। बच्चों को अगर सदी लगी तो वे बीमार पड़ सकते हैं। अगर, बच्चों को दस्त लगते हैं तो तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाएं और उनका उपचार कराएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।