फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Ichhawar Councillor Warns to Dump Drain Waste Outside Council Office in 7 Days

Sehore: इछावर में गंदे नाले पर फूटा गुस्सा, 7 दिन में सफाई नहीं हुई तो परिषद कार्यालय में फेंकेंगे सड़ी गंदगी

Sat, 23 May 2026 09:11 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 09:11 PM IST
Sehore news: Ichhawar Councillor Warns to Dump Drain Waste Outside Council Office in 7 Days
सीहोर जिले के इछावर नगर परिषद क्षेत्र में गंदे नाले की सफाई और अधूरे निर्माण कार्य को लेकर लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। वार्ड क्रमांक-15 के पार्षद जुनैद खान ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) धरमराज यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नाले की तत्काल सफाई और निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग करते हुए सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।

पार्षद जुनैद खान ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर नगर के बीचोंबीच स्थित गंदे नाले का निर्माण कार्य पूरा कर उसकी सफाई नहीं कराई गई, तो वार्डवासी नाले की गंदगी निकालकर सीधे नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर डाल देंगे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है और अब लोग चुप बैठने वाले नहीं हैं।

पार्षद ने ज्ञापन में बताया कि संबंधित नाला नगर के बीचोंबीच से गुजरता है और इसमें पूरे नगर के घरों से निकलने वाला गंदा पानी तथा कचरा आकर जमा होता है। लंबे समय से नाले का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। परिणामस्वरूप नाला पूरी तरह कीचड़, मलबे और गंदगी से भर चुका है।

पढ़ें: जनजाति विभाग में 16 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, रिक्त पदों का ब्यौरा तलब,कई बार हो चुके हैं प्रदर्शन

दुर्गंध और मच्छरों से लोग परेशान
नाले में जमा गंदगी के कारण आसपास के क्षेत्रों में तेज दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि बदबू के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। वहीं नाले में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद समय रहते सफाई नहीं करा रही है, जिससे स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।

पार्षद ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
पार्षद जुनैद खान ने नगर परिषद प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। उन्होंने कहा कि नगर के प्रमुख हिस्से में स्थित नाले की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देने तक सीमित हैं। यदि समय पर निर्माण और सफाई कार्य कराया जाता, तो लोगों को इतनी परेशानी नहीं उठानी पड़ती।

वार्डवासियों में बढ़ रहा आक्रोश
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नाले की समस्या अब केवल सफाई तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह स्वास्थ्य और जनजीवन से जुड़ा गंभीर मुद्दा बन चुका है। बरसात का मौसम नजदीक आने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। रहवासियों ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है। वार्डवासियों ने पार्षद के आंदोलन को समर्थन देने की बात भी कही है।

प्रशासन पर बढ़ा दबाव
ज्ञापन सौंपे जाने और आंदोलन की चेतावनी के बाद नगर परिषद प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। अब लोगों की नजर नगर परिषद और संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई पर टिकी हुई है। यदि सात दिनों के भीतर सफाई और निर्माण कार्य में तेजी नहीं आई, तो नगर परिषद कार्यालय के बाहर बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Budaun News: दीवार काटकर टेंट हाउस में घुसे चोर, हजारों रुपये का माल किया पार

23 May 2026

Meerut: गुरु तेग बहादुर पैंथर टीम बनी चैंपियन

23 May 2026

Hamirpur: डीसी गंधर्वा राठौड़ बोलीं- संयुक्त कार्यालय भवन में जगह के लिए डिमांड भेजें विभाग

कर्ण नंदा बोले- 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा करने वाली कांग्रेस अब जनता को दे रही महंगे बिलों का झटका

23 May 2026

VIDEO: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की अपील- बकरीद पर खुली जगह पर न करें कुर्बानी

23 May 2026
विज्ञापन

Hamirpur: उपभोक्ता संरक्षण संगठन का आरोप, निर्धारित दरों से अधिक पैसा वसूल रहे ई-ऑटो चालक

Video: समय पर वेतन नहीं मिलने से बिफरे एचआरटीसी कर्मचारी, नाहन में किया प्रदर्शन

23 May 2026
विज्ञापन

Meerut: पानी डालकर और पंखे की हवा से ठंडा किया जा रहा ट्रांसफार्मर

23 May 2026

Meerut: सपा की सिख समाज न्याय यात्रा पहुंची मेरठ

23 May 2026

Meerut: वरिष्ठ अधिवक्ता ने उठाया सेटबैक प्रभावित परिवारों का मुद्दा

23 May 2026

सहारनपुर: मोबाइल टावर लगाने का विरोध, महिलाओं ने किया हंगामा

23 May 2026

फिरोजपुर पुलिस ने चार किलो 254 ग्राम हेरोइन संग तीन आरोपी पकड़े

बिलासपुर: संदीप सांख्यान बोले-10 दिनों में तीसरी बार डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े, आम जनता परेशान

23 May 2026

Video: केजीएमयू के सामने दीवार निर्माण के विरोध में विहिप का प्रदर्शन

23 May 2026

फतेहाबाद में मंत्री बेदी ने बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने के दिए निर्देश, डीईओ से मांगी रिपोर्ट

23 May 2026

CG News: तांदुला नदी किनारे 15 किसान परिवारों को 24 घंटे में बेदखली का नोटिस, खेतों पर प्रशासन का बुलडोजर

23 May 2026

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संत कबीर कुटीर में किया पौधारोपण

बदमाश ने सेल्समैन से छीना रुपयों से भरा बैग, बैग में थे 1.30 लाख; VIDEO

23 May 2026

पहले संत रविदास का गेट लगाया, फिर नौ दिन बाद हटाकर सरदार पटेल का नाम चढ़ाया; VIDEO

23 May 2026

मांगों के समर्थन में निकाला जुलूस, उपजिलाधिकारी कार्यालय पर दिया धरना; VIDEO

23 May 2026

VIDEO: भीषण गर्मी के बीच मौसम ने ली करवट...धूल भरी आंधी और बादलों से मिली राहत

23 May 2026

चंपावत में नो व्हीकल डे की पहल, पैदल कार्यालय पहुंचे डीएम समेत अन्य अधिकारी

23 May 2026

Rudrapur: त्रिशूल चौक पहुंचे महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि, बोले- शिव का त्रिशूल बढ़ा रहा नगर की धार्मिक पहचान

रामनगर: बाघों की सुरक्षा के लिए वनकर्मियों ने निकाला फ्लैग मार्च

23 May 2026

कुरुक्षेत्र में सिग्नस अस्पताल और पेट्रोल पंप के बीच लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला

23 May 2026

बिलासपुर: रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, नियुक्ति पत्र सौंपे; जानें पीएम मोदी क्या बोले

अयोध्या में 26 मई के आंदोलन को लेकर सपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, सरकार पर साधा निशाना

23 May 2026

Video: पांच छह दिन तक तल्ख धूप से राहत के आसार नहीं

23 May 2026

अमेठी में आसमान से बरस रही आग, छांव और पानी तलाशते दिखे लोग

23 May 2026

फतेहाबाद के टोहाना में स्कूटी सवार पिता-बेटियों को कार ने मारी टक्कर, शीशा टूटने पर चालक ने की मारपीट

23 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed