Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Murder Accused Puts on a Show of Strength on the Streets Soon After Being Released on Bail
{"_id":"6aeb520371b9d9b2640f734f","slug":"murder-accused-puts-on-a-show-of-strength-on-the-streets-soon-after-being-released-on-bail-satna-news-c-1-1-noi1567-4907711-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सत्यम शुक्ला हत्याकांड: जमानत पर बाहर आते ही आरोपी का शक्ति प्रदर्शन, सिगरेट के साथ बोलेरो पर बैठ निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यम शुक्ला हत्याकांड: जमानत पर बाहर आते ही आरोपी का शक्ति प्रदर्शन, सिगरेट के साथ बोलेरो पर बैठ निकाला जुलूस
सतना में सत्यम शुक्ला हत्याकांड से जुड़े एक मामले में आरोपी मान सिंह सिंगरौल उर्फ़ बेटू (30) के जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद शहर में खुलेआम कानून और प्रशासन को ठेंगा दिखाने का मामला सामने आया है। जेल से छूटने की खुशी में आरोपी द्वारा सड़कों पर ऐसा शक्ति प्रदर्शन किया किया, जिसने पुलिस की कार्यशैली और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सामने आए वीडियो और जानकारी के अनुसार, सत्यम शुक्ला हत्याकांड का आरोपी जेल से रिहा होने के बाद सीधे काफिले के साथ शहर की सड़कों पर उतरा। इस दौरान सभी सुरक्षा और यातायात नियमों को ताक पर रख दिया गया। आरोपी चलती चार पहिया गाड़ी के बोनट पर बैठकर सिगरेट के कश के साथ शान से जुलूस निकालता नजर आया, जबकि उसके समर्थकों ने दर्जनों बाइकों के साथ एक लंबी बाइक रैली भी निकाली।
वीडियो वायरल होने के बाद जनता में भारी आक्रोश
इस शक्ति प्रदर्शन का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया और शहर में वायरल हुआ, आम नागरिकों में भारी रोष व्याप्त हो गया। लोगों का कहना है कि एक गंभीर हत्याकांड के आरोपी द्वारा इस तरह का दुस्साहसिक और भयमुक्त प्रदर्शन समाज में खौफ पैदा करने वाला है। खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने और हुड़दंग मचाने के बावजूद इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और पुलिस की चुप्पी शहर की कानून व्यवस्था पक्ष वाली निशान खड़े कर रही है।
पुलिस-प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
घटना के इतने घंटे बीत जाने और वीडियो सामने आने के बाद भी स्थानीय पुलिस और यातायात विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किया जाना, कानून-व्यवस्था के पालन पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। अब देखना यह होगा कि इस वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद प्रशासन इस खुलेआम शक्ति प्रदर्शन और नियमों के उल्लंघन पर क्या सख्त कदम उठाता है। हालांकि अमर उजाला बातचीत में नगर पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया जल्द ही आरोपित युवक को गिरफ्तार किया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।