Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Road or Field? Upset by Waterlogging, Deori Girls Plant Paddy in Potholes as Unique Protest
{"_id":"6a8b0a21461f48fc980cb084","slug":"road-or-field-upset-by-waterlogging-deori-girls-plant-paddy-in-potholes-as-unique-protest-sagar-news-c-1-1-noi1338-4643430-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: सड़क या खेत? देवरी में जलभराव से परेशान छात्राओं ने गड्ढों में रोपा धान, किया अनूठा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: सड़क या खेत? देवरी में जलभराव से परेशान छात्राओं ने गड्ढों में रोपा धान, किया अनूठा प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 09:58 PM IST
Link Copied
ग्राम पंचायत कांसखेड़ा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का मुख्य मार्ग बारिश के बाद कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण दलदल में तब्दील हो चुका है। प्रशासनिक उपेक्षा से तंग आकर विद्यालय की छात्राओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सांकेतिक एवं अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं ने सड़क के गड्ढों में भरे पानी के बीच धान के पौधे रोपकर जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को नींद से जगाने की कोशिश की।
कई ज्ञापनों के बाद भी नहीं जागी पंचायत
छात्राओं का कहना है कि बदहाल रास्ते को लेकर वे पूर्व में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और ग्राम पंचायत को लिखित ज्ञापन सौंप चुकी हैं। इसके बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। बारिश के दिनों में सड़क पर जलभराव और कीचड़ जमा होने के कारण स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
'समझ नहीं आता सड़क में गड्ढे हैं या खेत'
प्रदर्शन के दौरान छात्रा शिखा स्वामी और मसिरा खान ने बताया कि रोजाना स्कूल आते समय कीचड़ में फिसलकर गिरने और चोटिल होने का खतरा बना रहता है। कई बार छात्राएं गिरकर अपनी ड्रेस खराब कर बैठती हैं। सड़क की बदहाली पर तंज कसते हुए छात्राओं ने कहा कि मार्ग देखकर यह तय करना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या खेत। छात्राओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मार्ग का पक्का निर्माण नहीं कराया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।
शिक्षकों और ग्रामीणों ने भी जताया समर्थन
छात्राओं के इस अनूठे प्रदर्शन को स्कूल के शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों का भी पूरा समर्थन मिला है। विद्यालय के शिक्षक अमन शर्मा ने बताया कि रास्ते की बदहाली के कारण छात्राओं की पढ़ाई और उपस्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने ग्राम पंचायत कांसखेड़ा के सरपंच, सचिव और स्थानीय प्रशासन से छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।