Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sagar body of young man found soaked in blood on roadside suspected to be murdered by crushing his head
{"_id":"675e89754c5794d67b050bea","slug":"blood-soaked-body-of-a-young-man-on-the-roadside-fear-of-murder-by-crushing-his-head-with-a-stone-sagar-news-c-1-1-noi1338-2418448-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: सड़क किनारे युवक का खून से लथपथ मिला शव, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: सड़क किनारे युवक का खून से लथपथ मिला शव, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की आशंका
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:01 PM IST
Link Copied
सागर शहर में एक युवक का खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई। मोतीनगर थाना क्षेत्र के काकागंज वार्ड के पंतनगर इलाके में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव रविवार को सड़क किनारे खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला है। युवक के शव को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पंतनगर इलाके में सड़क किनारे खून से लथपथ अवस्था में शव पड़ा था। आसपास के लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने वारदात स्थल पर पहुंचकर घटनाक्रम से जुटे साक्ष्य जुटाए हैं। प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान हैं और पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई है।
मृतक की पहचान दीपेश अहिरवार उम्र 25 साल निवासी पंतनगर के रूप में हुई है। वारदात सामने आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस वारदात के बारे में मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि पंतनगर क्षेत्र में एक युवक का शव मिला है। मृतक का सिर कुचलकर हत्या की गई है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। वहीं, एक संदेही को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।