फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   narmadapuram police constable somil saxena arrested woman assault allegation

अपराध: नर्मदापुरम में कांस्टेबल पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, जेवर भी हड़पे; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2026 08:34 PM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 08:34 PM IST
सार

नर्मदापुरम में 37 वर्षीय महिला ने पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक सोमिल सक्सेना पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरक्षक को गिरफ्तार किया। एसपी साईं कृष्णा एस. थोटा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
narmadapuram police constable somil saxena arrested woman assault allegation
पुलिस आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप - फोटो : साकंतिक फोटो

विस्तार

नर्मदापुरम पुलिस विभाग में पदस्थ एक आरक्षक पर 37 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरक्षक सोमिल सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है। विभाग की ओर से उसके निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन




मामले की शुरुआत करीब एक साल पहले हुई बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, महिला नर्मदापुरम से लगभग 15 किलोमीटर दूर एक गांव की रहने वाली है। महिला की आरक्षक से पहचान उस समय हुई, जब उसने उसे रास्ते में लिफ्ट दी थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। महिला ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि कुछ समय बाद आरक्षक ने अपने भाई के इलाज के लिए पैसों की जरूरत बताई। इसके बाद महिला ने उसे करीब 10 ग्राम वजन के आभूषण दे दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- किरनापुर थाना मामला: महिला से बदसलूकी और अवैध गिरफ्तारी मामले में एसआईटी की रिपोर्ट, चार पुलिसवालों पर गाज
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद महिला ने अपने जेवर वापस मांगे। आरोप है कि आरक्षक ने आभूषण लौटाने की बात कहते हुए उसे अपने घर बुलाया। महिला का आरोप है कि घर पहुंचने के बाद उसके साथ जबरदस्ती की गई। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में ऐसी घटना दो-तीन बार होने का आरोप लगाया है। जब उसे अपने आभूषण वापस नहीं मिले तो उसने पूरे मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में की। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने सोमिल सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी साईं कृष्णा एस. थोटा ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस की जांच जारी है और विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सोमिल सक्सेना पुलिस लाइन में पदस्थ है और फरवरी से कार्यालय से अनुपस्थित चल रहा था। उसे वर्ष 2022 में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। फिलहाल पुलिस महिला की शिकायत में लगाए गए आरोपों और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed