फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Traders kept their shops closed in protest against assault and vandalism, submitted a memorandum

रतलाम: चप्पल के दाम पर विवाद, शाम को साथियों संग पहुंचकर दुकानदार पर हमला; सैलाना में व्यापारियों का प्रदर्शन

Wed, 21 Oct 2026 03:47 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2026 03:47 PM IST
Traders kept their shops closed in protest against assault and vandalism, submitted a memorandum

रतलाम जिले के सैलाना नगर में जूते-चप्पल की दुकान पर दाम को लेकर हुए विवाद के बाद दुकानदार और उसके परिजनों के साथ मारपीट व दुकान में तोड़फोड़ की घटना के विरोध में बुधवार को सैलाना बंद रहा। सैलाना व्यापारी महासंघ के आह्वान पर व्यापारियों ने सुबह से अपनी दुकानें और निजी प्रतिष्ठान बंद रखे। इससे बाजारों में सन्नाटे जैसी स्थिति रही। व्यापारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए रैली निकाली और पुलिस को ज्ञापन सौंपा। वहीं, पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि सैलाना के सदर बाजार में जूते-चप्पल की दुकान चलाने वाले ताहेर बोहरा की दुकान पर 19 अक्टूबर 2026 को दाम को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि शाम को युवक अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और दुकानदार व उसके परिजनों के साथ लाठियों से मारपीट करने के साथ दुकान में तोड़फोड़ की। घटना में दुकानदार ताहेर अली, उसका भाई मुफ्फदल और चचेरा भाई बुरहान घायल हो गए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग हाथों में लकड़ियां लेकर मारपीट और तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश फैल गया।

सुबह चप्पल खरीदने आया, शाम को साथियों के साथ पहुंचा
दुकानदार ताहेर अली ने सैलाना थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 19 अक्टूबर की सुबह करीब 11:30 बजे ग्राम सांसर निवासी आरोपी विदेसिंह निनामा उसकी दुकान पर चप्पल खरीदने आया था। दाम को लेकर सहमति नहीं बनने पर वह वहां से चला गया।

पढ़ें: सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन दिग्विजय सिंह के तीखे तेवर, बोले- बेशर्मों को ही फर्क पड़ेगा

ताहेर अली के मुताबिक, शाम करीब छह बजे विदेसिंह दोबारा दुकान के बाहर आया और मोलभाव को लेकर चिल्लाने लगा। उसने कथित तौर पर कहा कि वह बहुत मोलभाव करता है और अपने दोस्तों कपिल व राहुल को लेकर आ रहा है। इसके करीब 20 मिनट बाद विदेसिंह निनामा, ग्राम आंबाकुड़ी निवासी राहुल निनामा, ग्राम इंद्रावल खुर्द निवासी कपिल निनामा और अन्य लोग हाथों में लकड़ियां लेकर दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

ताहेर अली के अनुसार, मारपीट में उसके हाथ, भाई मुफ्फदल के सिर और बीच-बचाव करने आए चचेरे भाई बुरहान के हाथ में चोट आई। आरोपियों ने दुकान में भी तोड़फोड़ की। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग गए।

रैली निकालकर थाने पहुंचे व्यापारी
घटना के विरोध में सैलाना व्यापारी महासंघ के आह्वान पर बुधवार सुबह से बाजार बंद रखा गया। सुबह करीब 10 बजे व्यापारी राजवाड़ा चौक पर एकत्रित हुए और रैली निकालते हुए थाने पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी की और एसडीएम के नाम थाना प्रभारी दीपक मंडलोई को ज्ञापन सौंपा।

व्यापारियों ने मांग की कि नामजद आरोपियों के साथ सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरुआत में हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया था। व्यापारियों ने मुफ्फदल के सिर में गंभीर चोट का हवाला देते हुए जानलेवा हमले की धारा जोड़ने और आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग भी की। दोपहर में कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोल दीं।

पांच आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक और लकड़ियां जब्त
थाना प्रभारी दीपक मंडलोई के अनुसार, घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 324(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया था। बाद में प्रकरण में धारा 191(2) और 331 भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी विदेसिंह निनामा, राहुल निनामा, कपिल निनामा, करण और अनिल डिंडोर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो बाइक और लकड़ियां जब्त की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोलन: स्वास्थ्य मंत्री की सुरक्षा में चूक, जलती चक्करी लेकर पास पहुंचा व्यक्ति

21 Oct 2026

मंडलीय अस्पताल में ड्यूटी छोड़ प्रदर्शन पर बैठीं नर्स

21 Oct 2026

ललितपुर: नकली खाद्य सामग्री से भरी बस सीज, 22 क्विंटल सामान नष्ट; 10 से 12 लाख रुपये कीमत

21 Oct 2026

कुल्लू दशहरा में देवी-देवताओं के शिविरों में पूजा-अर्चना शुरू, ढोल-नगाड़ों से भक्तिमय हुआ ढालपुर

21 Oct 2026

कांगड़ा: जयसिंहपुर का दशहरा अब होगा राष्ट्र स्तरीय, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की घोषणा

21 Oct 2026
विज्ञापन

दशहरे पर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नयागांव का दशहरा ग्राउंड

21 Oct 2026

मोगा में नवीन कला मंदिर की ओर से धूमधाम से मनाया गया दशहरा

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

21 Oct 2026

मानसून विदा, फिर भी बारिश जारी

21 Oct 2026

VIDEO: जय श्रीराम के जयकारों के बीच जला रावण का पुतला 21 फुट ऊंचे रावण का दहन होते ही रामलीला मैदान में गूंजे जयकारे।

21 Oct 2026

VIDEO: दुर्गा पाण्डालों से धूमधाम से विदा हुई मातारानी।

21 Oct 2026

VIDEO: शस्त्र पूजा कर संस्कृति रक्षा का संकल्प लिया।

21 Oct 2026

VIDEO: महंत रमाकांतपुरी जयकारों के बीच निकली मां काली की शोभायात्रा, गंगा घाट पर कराया स्नान।

21 Oct 2026

VIDEO: हवाई जहाज से मंगवाए जाते हैं आराध्य के लिए सुगंधित फूल।

21 Oct 2026

चंडीगढ़ के सेक्टर 46 में भव्य दशहरा सेलिब्रेशन

उज्जैन: भस्म आरती में गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भांग से हुआ शृंगार, दिव्य दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

21 Oct 2026

रावण दहन के साथ गूंजा अच्छाई की जीत का संदेश, मेलों और झांकियों ने बांधा समां

21 Oct 2026

विजयादशमी धर्म और सत्य की विजय का पर्व-मंत्री गौरव गौतम

21 Oct 2026

कानपुर के धारी पूरवा रामलीला मैदान में सिलेंडर फटने से तीन लोग घायल

21 Oct 2026

Meerut: रावण के ससुराल मौरीपाड़े की ऐतिहासिक रामलीला में कलाकारों ने करतबों के साथ किया मंचन, दर्शकों की रही भारी भीड़

21 Oct 2026

हस्तिनापुर: मध्य गंग नगर में किया गया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

21 Oct 2026

हस्तिनापुर: मखदुमपुर कॉलोनी में धूमधाम से निकाली गई मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा

21 Oct 2026

हिन्दू नेशनल कॉलेज में रावण दहन के लिए उमड़ी भीड़, कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

21 Oct 2026

देहरादून: परेड मैदान में ऐसे हुआ लंका दहन

21 Oct 2026

ऋषिकेश: शॉर्ट सर्किट से जले पुतलों के बाद बच्चों के 40 रुपये के रावण ने बटोरी वाहवाही

21 Oct 2026

कानपुर: परेड में आतिशबाजी के बाद दहन किया गया रावण का पुतला, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

21 Oct 2026

कानपुर: साकेत नगर में मेघनाथ और रावण का पुतला दहन किया गया

21 Oct 2026

देहरादून: परेड ग्राउंड में पूरा नहीं जल पाया रावण का पुतला, सभी 10 चेहरे और हाथ नहीं जले

21 Oct 2026

VIDEO: रामलीला मैदान में जीवंत हुआ महासंग्राम, धर्म की विजय के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु

20 Oct 2026

VIDEO: ब्रज के गांवों में आज से अड़ेगा टेसू, रूठेगी झांझी; बाजार में खूब हुई बिक्री

20 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed