फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Menace of stray dogs; pack enters a home and mauls the face of an eight-year-old child.

भोपाल में आवारा कुत्तों का आतंक: घर में घुसकर आठ साल के बच्चे का चेहरा नोचा; दिखे गहरे घाव; अस्पताल में भर्ती

Wed, 21 Oct 2026 04:09 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2026 04:09 PM IST
सार

भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित लाल मस्जिद रोड पर आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। घर में घुसकर कुत्ते ने आठ वर्षीय इब्राहिम का चेहरा नोच लिया। पांच दिनों में 15 लोगों को काटने का दावा है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Bhopal: Menace of stray dogs; pack enters a home and mauls the face of an eight-year-old child.
घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब घरों के भीतर भी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। नूर महल की लाल मस्जिद रोड पर एक आवारा कुत्ते ने घर में घुसकर आठ वर्षीय इब्राहिम के चेहरे को चार जगह से बुरी तरह नोच लिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे की हमीदिया अस्पताल में सर्जरी करनी पड़ी। वह पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती है। स्थानीय रहवासियों का दावा है कि इलाके में पांच दिनों के भीतर आवारा कुत्ते 15 से अधिक लोगों को काट चुके हैं। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन

घर में घुसकर किया हमला, चेहरे पर हुए चार गंभीर घाव
जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर को आवारा कुत्ते ने इब्राहिम के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके चेहरे को चार जगह से बुरी तरह नोच लिया। परिजन आनन-फानन में उसे हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की। बच्चे के मामा फैजान के मुताबिक, इब्राहिम का पिछले पांच दिनों से इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया है कि मौजूदा सर्जरी से घाव ठीक हो सकते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर दोबारा ऑपरेशन करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


पढे़ं: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी,107 पदों के लिए 1 नवंबर को होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज के लिए निकलना भी मुश्किल, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
इलाके के रहवासियों का कहना है कि आवारा कुत्तों के झुंड के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह नमाज के लिए मस्जिद जाने वाले लोगों के पीछे कुत्ते दौड़ते हैं। बच्चों के स्कूल आने-जाने के दौरान भी खतरा बना रहता है। वासिद खान ने बताया कि कुत्तों के कारण बच्चों को स्कूल भेजने में परेशानी हो रही है। रहवासी हनीफ खान के अनुसार, इलाके में 50 से अधिक आवारा कुत्ते घूम रहे हैं और अब तक करीब 15 लोगों को काट चुके हैं।

विधायक, पार्षद और निगम अधिकारियों से शिकायत
रहवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आतिफ अकील, वार्ड पार्षद और नगर निगम अधिकारियों से शिकायत कर आवारा कुत्तों को पकड़ने और लोगों को राहत दिलाने की मांग की है। रहवासियों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

नसबंदी पर हर साल तीन करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च
नगर निगम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल में अनुमानित सवा लाख स्ट्रीट डॉग्स हैं। नगर निगम इनकी नसबंदी पर हर साल तीन करोड़ रुपये से अधिक खर्च करता है। चालू वित्तीय वर्ष में इसके लिए 3.30 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। प्रति कुत्ते पर करीब 1,100 रुपये खर्च किए जाने के बावजूद आवारा कुत्तों की संख्या और हमलों की घटनाओं ने नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed