Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Mastermind of Mandla petrol pump robbery arrested, accused turns out to be engineering college student
{"_id":"6a8ac6edbafd6a26180f7a47","slug":"mastermind-of-mandla-petrol-pump-robbery-arrested-accused-turns-out-to-be-engineering-college-student-mandla-news-c-1-1-noi1510-4641797-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandla News: मंडला पेट्रोल पंप लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandla News: मंडला पेट्रोल पंप लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने की थी वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
Published by: मंडला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 03:46 PM IST
Link Copied
मंडला पुलिस ने बीजाडांडी थाना क्षेत्र के मेढ़ी स्थित अतुलित फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप लूटकांड के कथित मास्टरमाइंड को जबलपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। उसकी पहचान आयुष विश्वकर्मा के रूप में की गई है। आयुष जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में तीसरे वर्ष का छात्र बताया जा रहा है।
दरअसल, 9 अगस्त की मध्यरात्रि सात नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर धावा बोलकर हथियारों के बल पर कर्मचारियों को डराया और 93 हजार 875 रुपये लूटकर फरार हो गए थे। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी। मामले की जांच के लिए मंडला पुलिस ने 8 विशेष टीमें गठित की थीं। CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। इससे पहले पुलिस अमित झारिया, पवन झारिया, सौरभ शर्मा और शिवम श्रीपाल को गिरफ्तार कर चुकी है।
आयुष की गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से अब तक 60 हजार 500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है। पुलिस अब आयुष से पूछताछ कर लूट की पूरी साजिश, अन्य आरोपियों की भूमिका और फरार आरोपियों के ठिकानों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।