Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Mandla: Five Arrested in Multi-District Theft Gang, Over Rs 21 Lakh in Stolen Goods Uncovered

मंडला में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश: 21 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा, जेवर और दो बाइक बरामद, पांच गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2026 06:21 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2026 06:21 PM IST
Mandla: Five Arrested in Multi-District Theft Gang, Over Rs 21 Lakh in Stolen Goods Uncovered
जिले की महाराजपुर थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चांदी के आभूषण, 2 हजार रुपए नकद और चोरी में इस्तेमाल की गई दो मोटर साइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में गिरोह ने मंडला, जबलपुर और डिंडोरी जिले में करीब दो दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार इन वारदातों में कुल 21 लाख 29 हजार 700 रुपए के माल की चोरी का खुलासा हुआ है।

सूरजपुरा की चोरी से मिला सुराग
मामले का खुलासा 30 अक्टूबर 2026 को ग्राम सूरजपुरा निवासी कमलेश धुर्वे की शिकायत के बाद हुआ। उन्होंने पुलिस को बताया था कि परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। वापस लौटने पर घर के लोहे के गेट और पेटी का ताला टूटा मिला। घर से चांदी की एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया और 2 हजार रुपए नकद गायब थे। चोरी गए सामान की कीमत करीब 32 हजार रुपए बताई गई थी।

शिकायत के बाद महाराजपुर पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में करण धुर्वे (20), विजय मरावी (28), मनोज धुर्वे उर्फ किसन (25), अरवेद उर्फ भूपेंद्र धुर्वे (23) और एक 16 वर्षीय किशोर शामिल है।

ये भी पढ़ें: उज्जैन कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का छापा: उज्ज्वला योजना में फर्जीवाड़ा, 20 हजार की घूस लेते बाबू गिरफ्तार

तीन जिलों में चोरी की वारदातों का खुलासा
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र में पांच, मोहगांव थाना क्षेत्र में पांच और नैनपुर थाना क्षेत्र में एक स्थान पर चोरी करना स्वीकार किया है। इसके अलावा जबलपुर जिले के बरेला और डिंडोरी जिले के मेहंदवानी थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात सामने आई है।

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने बताया कि महाराजपुर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जिसने पिछले कुछ दिनों में मंडला जिले में करीब एक दर्जन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस टीम बनाकर वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई। पूछताछ में गिरोह ने मंडला और आसपास के जिलों में दो दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों में संलिप्तता बताई है।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए हैं और कुछ चोरी का सामान भी बरामद किया है। फिलहाल महाराजपुर के एक प्रकरण में चोरी गया माल बरामद कर लिया गया है। मामले में पांच मुख्य आरोपी सामने आए हैं, जबकि अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी भी मिली है। आरोपियों से आगे पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद चोरी की अन्य वारदातों और संभावित आरोपियों के संबंध में भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शिमला: विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता के मुद्दे पर एचपीयू में गूंजा विरोध, शिक्षकों और पूर्व छात्रों ने सरकार से की बहाली की मांग

05 Nov 2026

चंबा: तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा तीसा स्कूल, विद्यार्थियों से मिले अतिथि; बोले- बच्चे हैं हिमाचल का स्वर्णिम भविष्य

05 Nov 2026

चंबा: चिट्टे के खिलाफ तीसा में उतरे स्कूली बच्चे, एंटी-चिट्टा वॉकथॉन से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

05 Nov 2026

जीरा में निलंबित पटवारी के घर ईडी की दबिश, सीआरपीएफ के जवान भी रहे मौजूद

लखनऊ तिहरा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव

05 Nov 2026
विज्ञापन

कानपुर: जीएसटी नियमों में बड़े बदलाव एक नवंबर से प्रभावी

05 Nov 2026

दिल्ली के चावड़ी बाजार में हादसे के बाद का वीडियो: राहत-बचाव कार्य जारी, इमारत ढहने से हुए हादसा

05 Nov 2026
विज्ञापन

नूंह: मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज विवाद पर डेढ़ घंटे चली बैठक बेनतीजा, मांगों पर अड़े रहे छात्र

05 Nov 2026

नूंह में हादसा: केएमपी एक्सप्रेसवे पर केमिकल से भरा टैंकर पलटा, सड़क पर लगी भीषण आग

05 Nov 2026

श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेला: सितारे के लिए नृत्य और गायन के ऑडिशन शुरू

05 Nov 2026

रामपुर में कचहरी के सामने युवक का कत्ल, सिर पर वार कर की गई हत्या

05 Nov 2026

ग्राम प्रधानों एवं कर्मचारियों को भ्रष्टाचार निवारण के प्रति किया गया जागरूक

05 Nov 2026

राज्यमंत्री ने सौंपे सब्सिडी के चेक

05 Nov 2026

चित्रकला प्रतियोगिता में राबिया प्रथम, अमरीन द्वितीय और इफरा ने प्राप्त किया तृतीय स्थान

05 Nov 2026

वोटर हेल्पलाइन एप से दी मतदाता सुविधाओं की जानकारी

05 Nov 2026

दिशा की बैठक के बाद सपा सांसद और भाजपा विधायक ने अपनी-अपनी सरकार बनने के दावे किए

05 Nov 2026

रोजगार मेले में 464 युवाओं को दिया नौकरी का अवसर

05 Nov 2026

पहली बार बन रही डामर की सड़क से जगी थी उम्मीद, घटिया निर्माण ने तोड़े ग्रामीणों के अरमान

05 Nov 2026

लुधियाना में बेलगाम कार ने पांच लोगों को कुचला, बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की मौत

05 Nov 2026

अनाथ बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान, डीएम ने 10 बच्चों को दिए लैपटॉप

05 Nov 2026

अखिलेश ने 2027 का फूंका चुनावी बिगुल! भाजपा को घेरने की बनाई रणनीति

05 Nov 2026

कांगड़ा: विद्यार्थियों ने हुनर से तैयार किए आकर्षक उत्पाद, प्रदर्शनी में पेंटिंग दो हजार रुपये में बिकी

05 Nov 2026

पंजाब में कांग्रेस का सियासी मोर्चा: राहुल गांधी ने मान सरकार पर बोला हमला

अमृतसर में नकदी चुराने के आरोप में दो गिरफ्तार, पिस्टल-मैगजीन और 20 कारतूस बरामद

05 Nov 2026

हरदोई में जल जीवन मिशन की एनसीसी कंपनी गोदाम में भीषण आग

05 Nov 2026

विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम: तरनजीत सिंह संधू

05 Nov 2026

अयोध्या में सरकारी गोशाला में गोवंशों की सुरक्षा से खिलवाड़, लगा दी झटका मशीन

05 Nov 2026

गोंडा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर की मौत

05 Nov 2026

कन्नौज: बंद पड़े सरकारी अस्पताल परिसर में दंपती की हत्या, मासूम को भी किया मरणासन्न

05 Nov 2026

स्कूल खेलकूद प्रतियोगिताओं में सोलन जिला प्रदेशभर में अव्वल, बैंड-बाजे के साथ निकाली जीत की रैली

05 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed