{"_id":"6732367df49dc1d100089484","slug":"khargone-cci-started-buying-cotton-in-kasrawad-mandi-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2307356-2024-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khargone : कसरावद मंडी में सीसीआई ने की कपास की खरीदी शुरू, किसानों के चेहरे पर दिखी मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone : कसरावद मंडी में सीसीआई ने की कपास की खरीदी शुरू, किसानों के चेहरे पर दिखी मुस्कान
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की कसरावद मंडी में इस समय जहां एक ओर सफेद सोना कहे जाने वाले कपास की आवक शुरू हो चुकी है, तो वहीं सोमवार से सीसीआई द्वारा भी कपास खरीदने की शुरुआत कर दी गई है। इस खरीदी के शुरू होने से कृषि उपज मंडी कसरावद पहुंचे किसानों के चेहरे पर मुस्कान भी देखी गई। माना जा रहा है कि अब किसानों को अपनी कपास की उपज से अच्छा लाभ मिल सकेगा। हालांकि सोमवार को कसरावद मंडी प्रांगण में दो वाहन कपास की आवक रही, और ये दोनों ही वाहन सीसीआई. कंपनी द्वारा ख़रीद लिए गए। बता दें कि सीसीआ के द्वारा मुहूर्त में कृषक नरेन्द्र लक्ष्मण निवासी कसरावद का कपास खरीदा गया, जिन्हें 7421 रुपये के दाम दिए गए। वहीं इसका अनुमानित वजन 25 क्विंटल करीब रहा है।
बता दें कि कसरावद मंडी में सीसीआई द्वारा कपास खरीदी के लिए उच्चतम भाव 7421 रु प्रति क्विंटल रखे गए, तो वहीं न्यूनतम भाव 7272 रु एवं मॉडल रेट 7272 रु रखा गया। वहीं मंडी में आए दोनों वाहन की सीसीआई द्वारा खरीदी की गई। इस दौरान मंडी में सीसीआई के अधिकारी कन्हैयालाल बघेल, सहित मंडी सचिव आपसिंह किराड़े, मंडी कर्मचारी महेश पाटीदार, ओमप्रकाश सिसोदिया और व्यापारी SMO इंडस्ट्रीज के मालिक तुलसीदास अग्रवाल सहित श्रीराम इंडस्ट्रीज, भगवती ट्रेडर्स, राहुल ट्रेडर्स के प्रतिनिधि एवं किसान संघ अध्यक्ष बाबुलाल तिरोले आदि उपस्थित रहे। इस दौरान किसान भाइयों से अपील की गई कि अपनी कृषि उपज साफ, सुथरी एवं सुखाकर विक्रय हेतु मंडी प्रांगण में लाएं। साथ ही वे बाहर की धोखाधड़ी से बचें, और अपनी उपज मंडी में सीधे लेकर आएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।