{"_id":"670258236fa56e259c0be607","slug":"burhanpur-151-meter-long-chunari-yatra-was-taken-out-for-mata-ichchhadevi-mp-played-drums-bjp-rebel-harshvardhan-joined-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2185561-2024-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Burhanpur News: माता इच्छादेवी के लिए निकाली गई 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा, सांसद ने बजाया जमकर ढोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur News: माता इच्छादेवी के लिए निकाली गई 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा, सांसद ने बजाया जमकर ढोल
बुरहानपुर नगर में रविवार को भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में माता के भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ 151 मीटर लंबी चुनरी लिए शामिल हुए। करीब 25 किलोमीटर तक निकाली जा रही यह यात्रा लगभग सात घंटों के सफर के बाद देर शाम इच्छापुर माता मंदिर तक पहुंचेगी, जहां बीते दस सालों की तरह ही इस साल भी इच्छापुर माता से निमाड़ क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की जाएगी। नगर के दुर्गा माता चौक से भक्तों का पैदल जत्था लिए शुरू हुई इस यात्रा में एक ओर जहां स्थानीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित बीजेपी से जुड़े कई लोग भी शामिल हुए थे, वहीं विधानसभा चुनाव में बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले, पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र हर्षवर्धन चौहान भी सांसद पाटिल के साथ दिखाई दिये।
सांसद पाटिल ने बजाया ढोल
बता दें कि, निमाड़ की खुशहाली, समृद्धि और विकास के लिए निकाली गई इस 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का अनोखा अंदाज भी नजर आया और वे कभी माता को चढ़ाई जाने वाली चुनरी थामे पैदल चलते दिखे। कभी माता के भजनों पर झूमते और गाते दिखाई दिए। यही नहीं, इस यात्रा के दौरान सांसद पाटिल ने ढोल भी बजाया, जिसे देखकर दूसरे श्रद्धालु अचंभित हो गए और सांसद पाटिल का यह अंदाज सभी को पसंद आया।
दस वर्षों से निकाली जा रही चुनरी यात्रा
यात्रा निकालने वाले गजेंद्र पाटिल ने बताया कि यह चुनरी यात्रा की शुरुआत 17 अक्टूबर 2015 से हुई थी। उसके बाद से ही लगातार यह दसवां वर्ष है। जब यह चुनरी यात्रा इच्छा देवी मंदिर के लिए निकाली जा रही है। यह 151 मीटर लंबी चुनरी लेकर श्रद्धालु, करीब 25 किलोमीटर पैदल चलकर, मां को इस चुनरी को अर्पण करते हैं, जोकि नवदुर्गा मंदिर फव्वारा चौक से लेकर इच्छापुर मंदिर तक यह यात्रा रहती है। करीब 25 किलोमीटर की इस पैदल यात्रा को लगभग 7 घंटे में श्रद्धालु पूरी करते हैं।
माता रानी के भक्तों पर बना रहे आशीर्वाद
वहीं इस यात्रा में शामिल बीजेपी के बागी हर्षवर्धन चौहान ने सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हर साल की तरह ही इस साल भी, जो यह चुनरी यात्रा निकाली गई है, इसमें सभी भक्त बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ शामिल होकर मां इच्छा देवी के चरणों में नमन करते हैं। इसके बाद मां इच्छा देवी के गढ़ पर जाकर इस यात्रा का समापन होता है और हम यही चाहते हैं कि यह यात्रा इसी तरह से श्रद्धा भक्ति भाव के साथ निकलती रहे। इधर इसे लेकर संसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बताया कि, हमारे यहां सुख शांति समृद्धि बनी रहे, और हमारे सभी सनातन धर्म में आस्था रखने वाले, हमारे सभी धर्म प्रेमियों को इससे माता रानी का आशीर्वाद मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।