Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Katni News
›
BJP enraged by Mallikarjun Kharge's statement, raised slogans of Murdabad burnt effigy called anti-Sanatan
{"_id":"6799bc8e1ed998fa400c7492","slug":"bjp-enraged-by-mallikarjun-kharges-statement-raised-slogans-of-murdabad-burnt-effigy-called-anti-sanatan-katni-news-c-1-1-noi1360-2569498-2025-01-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: कांग्रेस अध्यक्ष के बयान से भड़की भाजपा, नारेबाजी कर फूंका पुतला, खरगे को बताया सनातन विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कांग्रेस अध्यक्ष के बयान से भड़की भाजपा, नारेबाजी कर फूंका पुतला, खरगे को बताया सनातन विरोधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Wed, 29 Jan 2025 01:56 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बयानों से आक्रोशित बीजेपी नेताओं ने पुतला फूंकते हुए उन्हें सनातन विरोधी बताया है।
दरअसल, महू रैली दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गंगा स्नान करने को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर बीजेपी नेताओं ने नाराजगी व्यक्त की। ऐसा ही कुछ कटनी जिले में देखने को मिला, जहां कोतवाली थाना क्षेत्र के अहिंसा तिराहे में बीजेपी जिलाध्यक्ष, भाजयुमो, अनुसूचित जाति मोर्चा सहित महिला मोर्चा के नेता और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ नारे लगाते हुए पुतला जलाया।
इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी सनातन विरोधी विषाक्त मानसिकता का एक बार पुनः परिचय दिया है। उन्होंने सनातन संस्कृति और करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक महाकुंभ के स्नान के खिलाफ वक्तव्य देकर समस्त हिंदू समाज के साथ ही देशवासियों की भावनाओं को आहत किया है। एक समुदाय का तुष्टिकरण और सनातनियों से नफरत कांग्रेस नेताओं की आदत बन चुकी है। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह जैसे कई उदाहरण हैं। एक माह के महाकुंभ के दौरान हजारों लाखों लोगों को रोजगार मिला है, शायद ये कांग्रेसी नहीं देख पाते। हम लोगों की मांग है कि ऐसे विचारधारा वाले नेताओं पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।