फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Youth stripped naked and brutally beaten over a minor dispute; mother also assaulted while trying to intervene

कटनी: मटवारा में युवक से बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल, मां से भी मारपीट का आरोप; 6 संदिग्ध गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2026 10:01 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 10:01 PM IST
सार

कटनी के मटवारा गांव में मामूली सड़क विवाद के बाद युवक और उसकी मां से घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सामने आया है। पीड़ित ने 20-30 लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और अन्य की पहचान कर रही है। 

विज्ञापन
Youth stripped naked and brutally beaten over a minor dispute; mother also assaulted while trying to intervene
मामूली विवाद में युवक की बेदम पिटाई, नग्न हालत में मारपीट का वीडियो वायरल।

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मामूली विवाद के चलते एक शख्स और उनकी मां से बर्बरता पूर्वक मारपीट की घटना अंजाम दी गई। घटना स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के मटवारा गांव की है। युवक और उसकी मां के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 20 से 30 लोग घर में घुस आए और युवक को बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पीड़ित अरविंद वंशकार के मुताबिक, 29 सितंबर की शाम निवार बाजार में उसकी गाड़ी से एक स्कूटी को मामूली टक्कर लग गई थी। आरोप है कि इसके बाद संजू बर्मन, सिद्धार्थ पांडेय समेत कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। किसी तरह वहां से निकलकर अरविंद अपने घर मटवारा पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद बड़ी संख्या में लोग उसके घर पहुंचे और जबरन अंदर घुसकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सामने आए वीडियो में कुछ लोग युवक को घसीटते और उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खौफनाक: बेटे की चाह में मां ने एक दिन की नवजात बेटी का गला घोंटा, अस्पताल के बिस्तर पर की ये हैवानियत
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए और उसे नग्न अवस्था में पीटा गया। बेटे को बचाने पहुंची मां के साथ भी मारपीट का आरोप है। पीड़ित परिवार का कहना है कि महिला की साड़ी फाड़ दी गई और उन्हें भी चोटें आई हैं। अरविंद ने हमलावरों पर उसकी गाड़ी में रखा सामान ले जाने और पर्स से तीन हजार रुपये निकालने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने एक अक्टूबर को एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी। इसके बाद स्लीमनाबाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई। परिवार ने कुछ आरोपियों के सत्ताधारी दल से जुड़े संगठनों से संबंध होने का दावा करते हुए पुलिस पर कार्रवाई में दबाव होने का आरोप भी लगाया है।

छह संदिग्ध गिरफ्तार, बाकी की पहचान जारी
एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि एक युवक और उसकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर छह संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो की जांच के साथ अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि युवक को नग्न कर मारपीट की गई थी या मारपीट के दौरान उसके कपड़े फटे, यह जांच का विषय है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। अन्य आरोपियों की पहचान होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed