{"_id":"6ac52923ec7efec56c0eb996","slug":"a-container-full-of-snacks-caught-fire-on-the-harda-betul-highway-burning-the-entire-cargo-to-ashes-harda-news-c-1-1-noi1435-4806130-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हादसा: हरदा-बैतूल हाईवे पर नमकीन से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, पूरा माल जलकर राख; दूर से दिख रही थीं लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: हरदा-बैतूल हाईवे पर नमकीन से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, पूरा माल जलकर राख; दूर से दिख रही थीं लपटें
हरदा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग-47 (NH-47) पर ग्राम उसकली के पास नमकीन से भरे एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कंटेनर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कंटेनर में रखा पूरा माल जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि ड्राइवर और कंडक्टर ने समय रहते कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचा ली।
ड्राइवर के अनुसार कंटेनर नागपुर से नमकीन का माल लेकर इंदौर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम उसकली के पास अचानक कंटेनर में आग लगने का पता चला। आग की लपटें तेजी से बढ़ती देख ड्राइवर और कंडक्टर ने वाहन को रोककर तत्काल बाहर छलांग लगा दी। दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
कंटेनर में नमकीन का सामान भरा होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में कंटेनर से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने में मदद की। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए। आग के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
कंटेनर में आग किस वजह से लगी, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन कंटेनर और उसमें रखा पूरा नमकीन का माल जलकर राख हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।