फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   tikamgarh-court-father-murder-accused-default-bail-youth-suicide-attemp

टीकगमढ़: पिता के हत्यारोपियों को बेल मिली तो कोर्ट में फंदे पर झूलने की कोशिश, समय रहते बचाया गया युवक

Tue, 06 Oct 2026 10:22 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 10:22 PM IST
सार

टीकमगढ़ न्यायालय परिसर में पिता की हत्या के आरोपियों को डिफॉल्ट बेल मिलने से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते उसे पकड़ लिया और पुलिस ने समझाइश देकर घर भेज दिया।

विज्ञापन
tikamgarh-court-father-murder-accused-default-bail-youth-suicide-attemp
टीकमगढ़ कोर्ट में हाईवोल्टेज ड्रामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ के न्यायालय परिसर में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पिता की हत्या के आरोपियों को जमानत मिलने से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाने की कोशिश की। युवक की पहचान मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी जितेंद्र प्रजापति के रूप में हुई है। वह अपने पिता घनश्याम प्रजापति की हत्या के मामले में आरोपियों को जमानत मिलने से नाराज बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जितेंद्र को जब पता चला कि उसके पिता की हत्या के आरोपियों को डिफॉल्ट बेल मिल गई है, तो वह विरोध जताने के लिए टीकमगढ़ न्यायालय परिसर पहुंचा। यहां उसने कथित तौर पर फांसी लगाने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा जवानों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने तत्काल उसे पकड़ लिया। सुरक्षाकर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जितेंद्र को अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन


देहात थाना प्रभारी चंद्रजीत यादव ने युवक को समझाइश देकर घर भेजने की जानकारी दी है। घटना के बाद न्यायालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस ने स्थिति संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जुलाई को हुई थी पिता की हत्या
जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र के पिता घनश्याम प्रजापति की हत्या 1 जुलाई 2026 की रात हुई थी। आरोप है कि घटना के दौरान परिवार के साथ भी मारपीट की गई थी। मामले में अधिवक्ता मुकेश साहू के अनुसार, आरोपियों को डिफॉल्ट बेल मिलने के विरोध में जितेंद्र ने यह कदम उठाया।


ये भी पढ़ें- खौफनाक: बेटे की चाह में मां ने एक दिन की नवजात बेटी का गला घोंटा, अस्पताल के बिस्तर पर की ये हैवानियत

मोहनगढ़ पुलिस ने मामले में डॉ. प्रकाश कुशवाहा, चंद्रभान कुशवाहा (ककरैला, ललितपुर), खुशीराम यादव (पटनापुर), रामराजा यादव (पटनापुर) और विद्याधर यादव (कुंवरपुरा) को आरोपी बनाया है। घटना के बाद अब पुलिस युवक के बयान और पूरे मामले की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed