फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   LNIPE Unrest Students Launch Hunger Strike Block Administrative Gate While VC Remains Confined Inside

एलएनआईपीई में छात्रों का हंगामा: प्रशासनिक भवन के गेट पर लेटे, तीन घंटे अंदर रहीं कुलगुरु; भूख हड़ताल शुरू

Wed, 23 Sep 2026 10:20 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 10:20 AM IST
LNIPE Unrest Students Launch Hunger Strike Block Administrative Gate While VC Remains Confined Inside
ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (LNIPE) में मंगलवार रात छात्रों का प्रदर्शन उस समय और तेज हो गया, जब प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रशासनिक भवन का घेराव कर दिया। छात्रों ने भवन का गेट बंद कर दिया और गेट के बाहर लेटकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुलगुरु करीब तीन घंटे तक प्रशासनिक भवन के अंदर ही रहीं और प्रदर्शनकारी छात्रों ने उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत की और उनकी मांगों को लेकर चर्चा की। करीब तीन घंटे चले गतिरोध के बाद रात लगभग 9 बजे कुलगुरु प्रशासनिक भवन से बाहर आईं।

श्रुति उपाध्याय की मौत के बाद 14वें दिन भी धरना
दरअसल, एलएनआईपीई के गुवाहाटी कैंपस में पश्चिम बंगाल की छात्रा श्रुति उपाध्याय की बीमारी के चलते हुई मौत के बाद से संस्थान के छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का धरना मंगलवार को 14वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी छात्र मामले में जिम्मेदारी तय करने और संस्थान के स्तर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। छात्रों की प्रमुख मांगों में रजिस्ट्रार का इस्तीफा और मृतक छात्रा के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देना शामिल है। छात्रों का कहना है कि श्रुति की मौत के मामले में पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

दिल्ली से दो दिन बाद पहुंचेगी जांच टीम
मंगलवार रात प्रशासन, पुलिस और संस्थान के अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत की। इस दौरान कुलगुरु ने छात्रों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच के लिए दिल्ली से दो दिन बाद एक टीम LNIPE पहुंचेगी। छात्रों को यह भी आश्वासन दिया गया कि जांच के दौरान जिम्मेदार लोगों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी और जांच में जिम्मेदारी सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रशासनिक भवन का गेट खोल दिया, लेकिन आंदोलन खत्म नहीं किया। छात्रों ने मंगलवार से ही भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। पहले दिन चार छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

ये भी पढ़ें-  सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; साथी भी घायल

जांच टीम की कार्रवाई तक भूख हड़ताल जारी रखने की चेतावनी
प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि दिल्ली से आने वाली जांच टीम की कार्रवाई संतोषजनक होने के बाद ही भूख हड़ताल समाप्त की जाएगी। छात्रों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच के बाद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल, एलएनआईपी परिसर में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। प्रशासन और संस्थान के अधिकारी छात्रों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं। अब सभी की नजर दिल्ली से आने वाली जांच टीम की कार्रवाई और उसकी रिपोर्ट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

आजमगढ़ में तिहरे हत्याकांड के बाद बच्चों संग कमरे में कैद हुआ आरोपी

23 Sep 2026

मेरठ: किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने सुशांत सिटी में की पंचायत, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

22 Sep 2026

Meerut: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 221 जोड़ो जीवनसाथी के बंधन में बंधे

22 Sep 2026

Meerut: भोला झाल पर उमड़ा भगवान श्री गणेश विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब

22 Sep 2026

Meerut: हनुमान झांकी के साथ निकली पदयात्रा, भूमि पूजन कर स्थापित की धर्म ध्वजा

22 Sep 2026
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के बीए तृतीय वर्ष के छात्रों ने कॉलेज गेट पर दिया धरना, मवाना भेजने का विरोध

22 Sep 2026

Meerut: गणपति महोत्सव में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

22 Sep 2026
विज्ञापन

Meerut: गणेश पूजन के साथ बताया चतुर्थी का धार्मिक महत्व

22 Sep 2026

Meerut: गणेश महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

22 Sep 2026

Meerut: सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में हुई महाआरती

22 Sep 2026

आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर में पुलिस का आया बयान, इस वजह से हुई तीन लोगों की हत्या

22 Sep 2026

पति-पत्नी के प्रेम, समर्पण और तनाव को दिखाती फिल्म डियर हसबैंड, कानपुर पहुंची टीम

22 Sep 2026

मसूरी में सुनार की दुकान पर नकली कुंडल बदलने वाला ठग रंगे हाथों दबोचा गया

22 Sep 2026

12 घंटे से बिजली गुल, कनावनी डूब क्षेत्र में लोगों ने पुस्ता रोड जाम किया

22 Sep 2026

मोदीनगर में सारा मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर मकान तोड़ने का आरोप लगाया

22 Sep 2026

साहिबाबाद में तीन साल से जर्जर है सरकारी स्कूल का रास्ता, छात्राओं ने ठीक कराने की मांग

22 Sep 2026

ऋण के बदले रिश्वत की मांग: फील्ड अफसर अनुराग सिंह और फोर्थ ग्रेड कर्मी रईस को लेकर साथ गई सीबीआई टीम, 10 घंटे पूछताछ

22 Sep 2026

कानपुर: हैलट अस्पताल के अंदर की रोड जर्जर, मरीजों और तीमारदारों को हो रही परेशानी

22 Sep 2026

VIDEO: मनौतियों के राजा के पंडाल में बही भक्ति की धारा, गूंजे भक्ति गीत

22 Sep 2026

रेलवे लाइन पर मिला युवती का शव, कटा दाहिना पैर रेल पटरी से दूर पुलिस को मिला

22 Sep 2026

जमानत पर जेल से बाहर आते ही पूर्व सरपंच ने निकाला जुलूस

22 Sep 2026

नूंह में एनडीपीएस के दोषी को 12 साल की कैद, 1.50 लाख जुर्माना

22 Sep 2026

अकराबाद के गांव दभा में महिला की सांप के काटने से मौत, बाईगीर करते रहे झाड़-फूंक

22 Sep 2026

कानपुर: सीएसजेएमयू में हुए युवा संवाद कार्यक्रम में बोले वक्ता- युवा साधारण नहीं, लोगों के लिए उदाहरण बनें

22 Sep 2026

आधार और फिंगरप्रिंट से साइबर ठगी का खेल: अररिया में छापेमारी, 6 गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप समेत सामान बरामद

22 Sep 2026

अधिवक्ता ने सड़क पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, एक घंटे जाम में फंसे वाहन

22 Sep 2026

18 करोड़ में नेहरू स्टेडियम में बनेंगे रिहैबिलिटेशन सेंटर

22 Sep 2026

UP Vidhan Sabha Election 2027: बीजेपी को मिल गया सपा के PDA फॉर्मूला का काट!

22 Sep 2026

कानपुर: यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के छात्रों को मिला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

22 Sep 2026

कानपुर: बुढ़वा मंगल पर हिंदू-मुस्लिम एकता समिति ने किया भंडारा

22 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed