{"_id":"6af14fc9653645a4c70c55c1","slug":"female-constable-who-fired-a-carbide-gun-suspended-sp-takes-immediate-action-against-kumkum-dubey-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4918199-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: इधर पुलिस लोगों को समझाइश दे रही, उधर महिला आरक्षक ही चला रही कार्बाइड गन; एसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: इधर पुलिस लोगों को समझाइश दे रही, उधर महिला आरक्षक ही चला रही कार्बाइड गन; एसपी ने किया निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 10:47 AM IST
Link Copied
सोशल मीडिया पर कार्बाइड गन चलाते हुए वीडियो और रील पोस्ट करना ग्वालियर पुलिस की एक महिला आरक्षक को भारी पड़ गया। वर्दी पहनकर कार्बाइड गन चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। कोतवाली थाने में पदस्थ महिला आरक्षक कुमकुम दुबे को प्रभारी एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। मामले में प्राथमिक जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।
दरअसल, महिला आरक्षक कुमकुम दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में वह पुलिस की वर्दी पहने हाथ में कार्बाइड गन लेकर उसका प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में उन्हें कार्बाइड गन चलाते हुए भी देखा जा सकता है। महिला आरक्षक का यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई।
मामले ने इसलिए भी तूल पकड़ा क्योंकि पुलिस विभाग खुद कार्बाइड गन के इस्तेमाल को लेकर लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। त्योहारों के दौरान कार्बाइड गन से होने वाले हादसों को देखते हुए पुलिस ने इसके निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ अभियान चलाया था। ऐसे में पुलिस की वर्दी में एक महिला आरक्षक का इसी गन के साथ वीडियो सामने आना विभाग के अनुशासन और पुलिसकर्मियों के आचरण पर सवाल खड़े करने लगा।
वीडियो वायरल होने के बाद प्रभारी एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने मामले की प्राथमिक जांच के निर्देश दिए। जांच में वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही महिला की पहचान कुमकुम दुबे के रूप में होने के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। साथ ही उन्हें लाइन अटैच भी किया गया है।
गौरतलब है कि वर्ष 2025 की दीपावली के दौरान कार्बाइड गन की चपेट में आने से कई लोग और बच्चे घायल हुए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्बाइड गन के निर्माण और बिक्री करने वाली फैक्ट्रियों और कारखानों के खिलाफ कार्रवाई की थी। आम लोगों से अपील की गई थी कि वे ऐसी खतरनाक गन न खरीदें और न ही इसका इस्तेमाल करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।