बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dindori News ›   Tribals of Tikaria village, troubled by water shortage, sit on road

Dindori News: पानी की किल्लत से त्रस्त टिकरिया गांव के आदिवासियों का सड़क पर धरना, सभी हैंडपंप सूखे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी Published by: डिंडोरी ब्यूरो Updated Fri, 13 Jun 2025 04:45 PM IST
Tribals of Tikaria village, troubled by water shortage, sit on road

डिंडौरी जिले के समनापुर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत टिकरिया गांव के बैगा आदिवासी समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को पीने के पानी की गंभीर समस्या के विरोध में सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन किया। पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीण खाली बर्तन लेकर किकरझर गांव में डिंडौरी-समनापुर मुख्य मार्ग पर बैठ गए, जिससे मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ।

टिकरिया गांव में लगभग 500 बैगा आदिवासी परिवार निवास करते हैं, जो वर्षों से जल संकट से जूझ रहे हैं। गांव के सभी पांच हैंडपंप पूरी तरह से सूख चुके हैं, जिससे पीने तक का पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों की एकमात्र उम्मीद सरई ग्राम पंचायत द्वारा संचालित नल-जल योजना थी, लेकिन वह भी सिर्फ नाममात्र की सेवा दे रही है। पानी की आपूर्ति अनियमित है और कई दिनों से बिल्कुल ठप पड़ी है।

ये भी पढ़ें- उल्टी-दस्त और 24 घंटे में चार की मौत, बीमारी से अनजान स्वास्थ्य विभाग, जांच के लिए भेजे सैंपल

स्थानीय निवासी ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सभी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। गर्मी के इस मौसम में स्थिति और भयावह हो गई है। हमने कई बार पंचायत से लेकर जनपद तक शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर हमें सड़क पर बैठना पड़ा।

धरने की खबर लगते ही पीएचई (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी) विभाग के इंजीनियर डीके कोल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि सरई क्षेत्र में भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है, जिसके कारण नल-जल योजना भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही वैकल्पिक उपाय कर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारी की बातों से संतुष्ट न होते हुए आदिवासी समुदाय के लोगों ने धरना जारी रखा। उनका कहना था कि जब तक पानी की नियमित व्यवस्था नहीं होती, वे आंदोलन जारी रखेंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केवल आश्वासन से पेट नहीं भरता, पानी चाहिए — वह भी हर दिन, हर घर तक।

ये भी पढ़ें- पानी के विवाद में गई बुजुर्ग की जान, युवकों ने रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। बैगा आदिवासी समाज की यह पहल एक चेतावनी है अगर मूलभूत सुविधाएं नहीं दी गईं, तो जनजातीय समुदाय भी अब चुप नहीं बैठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: Amethi: इलाज न मिलने से बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनो का आरोप लापरवाही से गई जान, ट्रॉमा सेंटर में घंटों हंगामा

13 Jun 2025

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन हादसे में पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन, एक जून को जाने वाले थे लंदन

13 Jun 2025

Rajasthan: करौली क्रिकेट संघ विवाद; हाईकोर्ट का फैसला शिवचरण माली गुट के पक्ष में, पुरानी कार्यकारिणी बहाल

13 Jun 2025

सहारनपुर में पड़ोसी के घेर में मृत मिला युवक, छत से गिरने की आशंका

13 Jun 2025

Meerut: एमपीएस गर्ल्स स्कूल में आयोजित जूनियर बास्केट बॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

13 Jun 2025
विज्ञापन

मेरठ में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए रखा मौन

13 Jun 2025

Chhatarpur News: हिंदुओं से क्यों परेशान हैं रामलला मंदिर के महंत, कलेक्ट्रेट पहुंच इस्लाम अपनाने की कही बात

13 Jun 2025
विज्ञापन

Rajasthan: आधुनिक खेती की ओर बढ़ते कदम, करौली में कृषि संकल्प अभियान का समापन

13 Jun 2025

टोहाना में मोबाइल की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

13 Jun 2025

VIDEO: तेज धमाका...दुकानों और शोरूमों के टूट गए शीशे, आग में जलते लोग, दो की मौत; खौफनाक दृश्य का CCTV वायरल

13 Jun 2025

पंचकूला भानु आईटीबीपी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 का योग प्रोटोकॉल शिक्षक शिविर

13 Jun 2025

फतेहाबाद के छह युवकों ने गली में खड़ी कार के शीशे तोड़े, सीसीटीवी में वारदात कैद

13 Jun 2025

Alwar News: साइबर ठगों के खिलाफ अलवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

13 Jun 2025

Rajasthan: ऑपरेशन 'दुष्रुत' में जोधपुर पुलिस को बड़ी सफलता, पांच साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

13 Jun 2025

Ujjain Mahakal: मस्तक पर त्रिपुंड धारण कर सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दिव्य स्वरूप के दर्शन

13 Jun 2025

बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, एक घंटे फंसे रहे वाहन

12 Jun 2025

Kota News: पत्नी पड़ोसी के साथ भागी, पति ने शिक्षा मंत्री से लगाई वापस लाने की गुहार, अब तलाश करेगी पुलिस

12 Jun 2025

Alwar News: तेज रफ्तार बुलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 50 साल की महिला की मौत

12 Jun 2025

Meerut: कांग्रेस ने बिजली समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

12 Jun 2025

Meerut: जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप

12 Jun 2025

Meerut: पटेल मंडप में नाटक का आयोजन किया

12 Jun 2025

Meerut: नौचंदी मेले में बिजली गुल, छाया अंधेरा

12 Jun 2025

Meerut: निशुल्क चिकित्सा शिविर के बारे में जानकारी दी

12 Jun 2025

बामणी गांव के भ्रमण पर निकली कुबेर की उत्सव डोली, उर्वशी मंदिर में हुईं विशेष पूजाएं

12 Jun 2025

Sirohi News: आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज उद्यमियों ने किया धरना प्रदर्शन, जानें मामला

12 Jun 2025

अजबपुर कला, मोथरोवाला की खस्ताहाल सड़कों के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

12 Jun 2025

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना, VIDEO

12 Jun 2025

Damoh News: विधवा महिला को धमकाकर किया दुष्कर्म, धर्मांतरण का बनाया दवाब, आरोपी बादशाह खान गिरफ्तार

12 Jun 2025

गौरेला पेंड्रा मरवाही: साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

डिप्टी सीएम ने विमान हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, स्थगित किया प्रबुद्ध सम्मेलन

12 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed