फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: Four people of the same family died due to vomiting and diarrhea in Rewa

Rewa News: उल्टी-दस्त और 24 घंटे में चार की मौत, बीमारी से अनजान स्वास्थ्य विभाग, जांच के लिए भेजे सैंपल

Fri, 13 Jun 2025 02:42 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Fri, 13 Jun 2025 02:42 PM IST
सार

मौत के कारणों की पुष्टि के लिए सैंपल भेजे गए हैं, लेकिन अब तक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पीड़ित परिवार ने इलाज में लापरवाही और प्रशासन की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से न्याय की मांग की है।

विज्ञापन
Sehore News: Four people of the same family died due to vomiting and diarrhea in Rewa
photo

विस्तार

रीवा जिले के निराला नगर वार्ड नंबर 9 में उल्टी-दस्त ने कहर बरपा दिया है। 24 घंटे के भीतर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें छुटनी प्रसाद कोल (65), देवराती कोल (70), ज्योति कोल (18) और डेढ़ साल का मासूम बेटू कोल शामिल हैं। वहीं, परिवार के ही मोलिया कोल, राजकुमारी कोल, बुटना कोल समेत पांच लोग गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


इलाके में अचानक हुई इन मौतों से पूरे मोहल्ले में दहशत है। लोग अपने घरों में कैद हैं। क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर जांच करने पहुंची, तो वहां मौजूद एक महिला फर्श पर बैठी थी और देखते ही देखते गिर पड़ी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अभी तक मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल लव जिहाद: छात्राओं से हैवानियत का फरहान ही मास्टरमाइंड, जानें कोर्ट में पेश पुलिस के चालान में और क्या
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पीड़ित परिवार ने इलाज में लापरवाही और प्रशासन की अनदेखी का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि न तो समय पर इलाज मिला और न ही अंत्येष्टि के लिए कोई सहायता राशि प्रदान की गई। कोल परिवार ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला से न्याय की गुहार लगाई है। सांसद जनार्दन मिश्रा ने भी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अफसरों को फटकार लगाई है। स्वास्थ्य अधिकारी संजीव शुक्ला ने पुष्टि की है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पीड़ितों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed