फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: In a dispute over water, the youth beat the old man to death

Sagar News: पानी के विवाद में गई बुजुर्ग की जान, युवकों ने रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट

Fri, 13 Jun 2025 01:14 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 13 Jun 2025 01:14 PM IST
सार

घायल अवस्था में बुजुर्ग को देवरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Sagar News: In a dispute over water, the youth beat the old man to death
अपराध नियंत्रण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले में मामूली विवाद पर एक युवक ने अपने साथियों के साथ बुजुर्ग पर रॉड से प्राणघातक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बुजुर्ग का कुसूर महज इतना था कि उसने हैंडपंप पर लगे पानी के कुप्पे से एक युवक को पानी लेने से रोक दिया था।
विज्ञापन


सागर जिले के महाराजपुर थाना अंतर्गत ग्राम पनारी में गुरुवार की रात पानी लेने को लेकर हुए विवाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। मृतक के भतीजे राजा अहिरवार ने बताया कि उनके घर के सामने लगे हैंडपंप के नीचे पानी भरने के लिए उनका कुप्पा (छोटा ड्रम) लगा हुआ था। तभी गांव का रहने वाला एक युवक आया और  कुप्पे से पानी लेने लगा। जिसे मेरे बड़े पिताजी कल्याण पिता देवकरण अहिरवार उम्र 65 वर्ष ने पानी लेने से मना किया। इस बात से नाराज हो कर युवक अपने घर गया और अपने तीन चार साथियों को लेकर आया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अवैध हथियार के साथ पुलिस ने युवक को पकड़ा, बोला- मेरी जान को है खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हमारे बड़े पिताजी को सब्बल और रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। हम लोग उन्हें गंभीर अवस्था में 108 एंबुलेंस की मदद से देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed