फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Shipra Express AC Coach Assault Unauthorised Vendors Attack Train Attendants Over Alcohol Storage Row

क्षिप्रा एक्सप्रेस बनी अखाड़ा: एसी कोच में वेंडर्स का तांडव, शराब छिपाने का विरोध करने पर अटेंडरों को पीटा

Sun, 23 Aug 2026 11:46 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 11:46 AM IST
Shipra Express AC Coach Assault Unauthorised Vendors Attack Train Attendants Over Alcohol Storage Row
दमोह-कटनी रेलमार्ग पर सलैया रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को क्षिप्रा एक्सप्रेस के AC कोच में अटेंडरों और वेंडर्स के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि बड़ी संख्या में पहुंचे वेंडर्स ने एसी कोच के तीन अटेंडरों के साथ मारपीट कर दी। घटना में तीनों घायल हो गए। उनके सिर और आंखों में चोटें आई हैं। यात्रियों के हस्तक्षेप और शिकायत के बाद ट्रेन को रुकवाकर घायलों को उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद रेल यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन के भीतर अनधिकृत गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। घायल अटेंडरों ने कुछ वेंडर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी AC कोच में शराब की बोतलें छिपाकर रखते थे और विरोध करने पर धमकी देते थे।

नौ अटेंडरों में से तीन के साथ मारपीट का आरोप
शाजापुर निवासी एसी कोच अटेंडर देवी सिंह राजपूत ने बताया कि क्षिप्रा एक्सप्रेस के संबंधित कोच में नौ अटेंडर काम करते हैं। शनिवार को इनमें से तीन अटेंडरों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि विवाद के दौरान बड़ी संख्या में वेंडर्स वहां पहुंच गए और तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अटेंडरों का कहना है कि वे यात्रियों को एसी कोच में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम करते हैं। रोज की तरह वे कटनी से ट्रेन में ड्यूटी के लिए पहुंचे थे।

शराब की बोतलें रखने से मना करने पर धमकी का आरोप
घायल अटेंडर सुखयार रायकवार ने आरोप लगाया कि कुछ वेंडर्स पहले भी उनके कमरे और सामान रखने की जगह में शराब की बोतलें छिपाकर रखते थे। इसके बाद वे ट्रेन में शराब बेचने के लिए ले जाते थे। अटेंडरों ने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन कथित तौर पर वेंडर्स ने उन्हें धमकाया। अटेंडरों ने यह भी आरोप लगाया कि पहले उनके पैसे छीने जाने की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

विवाद बढ़ा तो एसी कोच में मचा हंगामा
अटेंडरों के मुताबिक, शनिवार को एक बार फिर शराब की बोतलें रखने को लेकर विवाद हुआ। अटेंडरों ने इसका विरोध किया तो कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि इसके बाद वेंडर्स ने AC कोच में हंगामा करते हुए तीन अटेंडरों के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। अटेंडरों का आरोप है कि इस दौरान यात्रियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।

सलैया स्टेशन के पास ट्रेन रुकने पर नीचे उतरे आरोपी
बताया गया कि विवाद के बीच सलैया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन धीमी हुई और इसी दौरान मारपीट करने वाले लोग नीचे उतरकर भाग गए। अटेंडरों ने यह भी आरोप लगाया कि विवाद के दौरान पथराव की स्थिति बनी। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिन्हें पीड़ित अटेंडरों द्वारा रिकॉर्ड किए जाने की बात कही जा रही है।

यात्रियों की शिकायत के बाद घायलों को भेजा अस्पताल

घटना के बाद यात्रियों ने ट्रेन में हुए विवाद की शिकायत की। इसके बाद ट्रेन को रुकवाकर घायल अटेंडरों को उपचार के लिए भेजा गया। सलैया स्टेशन पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को दमोह जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों की जांच की। उनके सिर और आंखों में चोटें बताई गई हैं। गंभीर चोटों के चलते उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बिना आईडी और ड्रेस के वेंडर्स के आने का आरोप
एसी कोच अटेंडरों ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले कुछ वेंडर्स के पास न तो पहचान पत्र था और न ही निर्धारित ड्रेस। उनका कहना है कि ये लोग अलग-अलग स्टेशनों से ट्रेन में आते-जाते हैं और अटेंडरों को परेशान करते हैं। अटेंडरों ने आरोपियों को दमोह और कटनी क्षेत्र का निवासी बताया है और उनकी पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, आरोपियों की वास्तविक पहचान और उनकी अधिकृत स्थिति की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें-  उज्जैन में स्वाइन फ्लू की दस्तक: महिला की मौत के बाद खाचरोद में मिला दूसरा H1N1 केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

जीआरपी ने शुरू की मामले की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद सागर जीआरपी ने मामले को संज्ञान में लिया है। घायल अटेंडरों की शिकायत और सामने आए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस घटना के पूरे घटनाक्रम, मारपीट और लगाए गए अन्य आरोपों की जांच कर रही है। घटना ने चलती ट्रेन में यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासतौर पर ट्रेन के भीतर अनधिकृत रूप से गतिविधियां संचालित होने और शराब से जुड़े आरोपों की जांच की मांग उठ रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: डीएम मनीष कुमार ने बीटेक छात्रों को सामाजिक विकास में इंजीनियरों की भूमिका पर दिया व्याख्यान

23 Aug 2026

कुएं में जहरीली गैस से तीन की मौत, मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी; VIDEO

22 Aug 2026

चकिया तहसील में लेखपालों का धरना, एंटी करप्शन कार्रवाई के विरोध में गरजे कर्मचारी; VIDEO

22 Aug 2026

कैली चौराहे पर युवक की पिटाई, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार; VIDEO

22 Aug 2026

लाल निशान से 1.06 मीटर नीचे बह रही है गंगा, नावों का संचालन बंद; VIDEO

22 Aug 2026
विज्ञापन

वर्षों बाद भी पक्की सड़क को तरस रहे ग्रामीण, VIDEO

22 Aug 2026

चंदाैली में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे डीएम, VIDEO

22 Aug 2026
विज्ञापन

केशव मौर्य बोले- मुगलकालीन चिन्हों को कानून के जरिये हटाएंगे

22 Aug 2026

VIDEO: पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच पर स्वाला डेंजर जोन का सुरक्षात्मक कार्य पूरा, 24 घंटे सुचारु हुई आवाजाही

22 Aug 2026

कानपुर: रुपये के लेनदेन को लेकर होमगार्ड-दुकानदार के बीच विवाद

22 Aug 2026

कानपुर: पारस हेल्थ में अत्याधुनिक टावी तकनीक से इलाज शुरू

22 Aug 2026

कानपुर: बिठूर में एक ही परिसर में चार सुनसान घरों से 10 लाख की चोरी

22 Aug 2026

Meerut: भारत विकास परिषद आयुष्मान शाखा ने आगामी त्योहारों पर किया रंगारंग कार्यक्रम

22 Aug 2026

Meerut: यात्रियों से भरी रोडवेज बस पर लिपटिस का पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला

22 Aug 2026

पहाड़, तराई और डुआर्स के स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में बड़ी पहलः राजू

22 Aug 2026

VIDEO: सावन के अंतिम शनिवार को गिरिराज धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा गोवर्धन

22 Aug 2026

VIDEO: अलविदाई मजलिस में नम हुईं आंखें, ‘या हुसैन अलविदा’ के नारों के बीच निकला जुलूस

22 Aug 2026

फरीदाबाद में पल्ला-सेहतपुर रोड जर्जर होने के कारण घंटों लगता है जाम

22 Aug 2026

फरीदाबाद सेक्टर-10 में जलभराव की समस्या से परेशान निवासी

22 Aug 2026

मेट्रो स्टेशन तक पैदल जाने को मजबूर ग्रेटर फरीदाबाद के लोग

22 Aug 2026

फरीदाबाद के पल्ला-सेहतपुर में 30 बेड के अस्पताल को मिली प्रशासनिक मंजूरी

22 Aug 2026

डीएलएफ फेज-3 में डीटीपीई की बड़ी कार्रवाई, सात मकानों से अवैध निर्माण हटाया

22 Aug 2026

गुरुग्राम में बारिश के बाद कई सोसाइटियों में घंटों गुल रही बिजली

22 Aug 2026

जालंधर मॉडल टाउन में सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट: शराब ठेके और अहाते के कारिंदों पर हमला करने का आरोप, हालत नाजुक

22 Aug 2026

MP: टीकमगढ़ पहुंचे CM मोहन यादव, ‘कुंडेश्वर लोक’ बनाने का एलान; जनसंवाद में सुनीं लोगों की समस्याएं

22 Aug 2026

VIDEO: चीनी के बढ़े दाम, बरकरार रहेगी मथुरा के पेड़ों की मिठास; अभी नहीं बढ़ेंगी कीमत

22 Aug 2026

VIDEO: लेखपालों ने तहसील में की नारेबाजी

22 Aug 2026

Meerut: बुज़ुर्ग महिला के साथ मारपीट और लूटने का आरोप, पुलिस पर भी कार्रवाई ना करने का आरोप

22 Aug 2026

Meerut: मुख्य मार्ग तक पहुंचा कटान, कई गांवों के संपर्क पर संकट, बचाने की जद्दो-जहद जारी

22 Aug 2026

Meerut: गुरुवाणी और तबले का निशुल्क ज्ञान ले रहे सैकड़ों बच्चे

22 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed