{"_id":"6a25906479318199700756bd","slug":"minor-shoots-girl-in-one-sided-love-case-condition-critical-accused-held-damoh-news-c-1-1-noi1513-4370290-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: एकतरफा प्यार में सनकी नाबालिग का खौफनाक कांड, सोती हुई किशोरी के सिर में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: एकतरफा प्यार में सनकी नाबालिग का खौफनाक कांड, सोती हुई किशोरी के सिर में मारी गोली
पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहन्द्रा चौकी के बनौली गांव में एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग युवक ने छत पर सो रही नाबालिग किशोरी के सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल किशोरी को दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर उसके सिर से गोली निकाल दी। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।
जानकारी के अनुसार आरोपी नाबालिग युवक गांव की ही किशोरी से एकतरफा प्रेम करता था। दोनों दूर के रिश्ते में भाई-बहन भी बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि युवक लंबे समय से किशोरी पर बात करने और प्रेम संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती के लगातार इनकार से वह नाराज चल रहा था। घटना बीती रात की है, जब किशोरी अपने घर की छत पर सो रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक मौके का फायदा उठाकर छत पर पहुंचा और उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही किशोरी लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
हालत गंभीर होने पर किशोरी को दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर उसके सिर में फंसी गोली बाहर निकाली। डॉक्टरों के अनुसार समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच सकी। घटना के बाद दमोह कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार व मोहन्द्रा चौकी प्रभारी दीपक सिंह भदौरिया जिला अस्पताल पहुंचे। जिन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का पाया गया है। दोनों ही पक्ष नाबालिग हैं, इसलिए आरोपी को अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।