{"_id":"6756a7a902de9749b10867b4","slug":"damoh-two-brothers-going-to-buy-fertilizer-were-crushed-to-death-by-a-truck-incident-took-place-on-damoh-jabalpur-highway-angry-family-members-blocked-the-road-damoh-news-c-1-1-noi1223-2398482-2024-12-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: खाद लेने जा रहे दो सगे भाइयों की ट्रक से कुचलकर मौत, दमोह-जबलपुर हाइवे की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: खाद लेने जा रहे दो सगे भाइयों की ट्रक से कुचलकर मौत, दमोह-जबलपुर हाइवे की घटना
दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर जबेरा थाना क्षेत्र के जलहरी तिराहे पर सोमवार सुबह खाद लेने जा रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने हाइवे पर जाम लगा दिया, जिससे सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को समझाइश देकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। करीब दो घंटे तक दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे बंद रहा।
जानकारी के अनुसार जबेरा थाना के जलहरी निवासी कालू मरावी के पुत्र कुलदीप 18 वर्ष और डालचंद 25 वर्ष दोनों भाई सोमवार सुबह 9 बजे बाइक से जबेरा खाद लेने के लिए जा रहे थे। जलहरी तिराहे पर पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों भाइयो के शव के टुकड़े सड़क पर बिखर गए थे। ट्रक चालक परिचालक वाहन को नोहटा थाना क्षेत्र के वेयरहाउस के सामने खड़ा करके फरार हो गया। हादसे की जानकारी लगते ही जबेरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी, लेकिन इसके पहले आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
जाम की स्तिथि बेकाबू होते देख इसकी जानकारी पुलिस के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद एएसपी संदीप मिश्रा, जबेरा तहसीलदार विवेक व्यास, एसडीओपी तेंदूखेड़ा डीएस राजपूत, एसडीएम सौरभ गंधर्व मोके पर पहुंचे। साथ ही अन्य थानों का बल बुलाया। एसडीएम सौरव गंधर्व ने मृतकों के परिजनों को शासन के द्वारा निर्धारित आर्थिक मदद एवं अंत्योष्टि के तात्कालिक मदद के साथ ट्राला चालक पर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि दमोह-जबलपुर स्टेट के जलहरी मृग में अधिक गड्ढे होने की वजह से यह हादसा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।