फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: 3 road accidents in 1 hour on Damoh-Tendukheda road, more than 9 injured, traffic safety

Damoh News: दमोह-तेंदूखेड़ा मार्ग पर एक घंटे में तीन सड़क हादसे, 9 से अधिक घायल, यातायात सुरक्षा पर उठे सवाल

Sun, 15 Dec 2024 05:38 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 15 Dec 2024 05:38 PM IST
Damoh News: 3 road accidents in 1 hour on Damoh-Tendukheda road, more than 9 injured, traffic safety
दमोह-तेंदूखेड़ा मार्ग पर रविवार की दोपहर एक घंटे के अंदर तीन सड़क दुर्घटनाओं ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। दुर्घटनाओं में नौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसों में यात्री बस, गाजर से भरा ट्रक और एक कंटेनर शामिल थे। सभी घटनाओं का कारण तेज रफ्तार और अंधे मोड़ बताया जा रहा है। प्रशासन ने हादसों की जांच और सड़क सुरक्षा उपाय बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
 
तीन जगहों पर हुए हादसे, बड़ा हादसा टला
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 11 से 12 बजे के बीच तेंदूखेड़ा मार्ग पर 20 किलोमीटर की दूरी में तीन अलग-अलग हादसे हुए। पहला हादसा बमोहरी तिराहे के पास हुआ, जहां जबलपुर जा रही श्री बस अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। इस घटना में बस चालक सहित छह यात्री घायल हो गए। बस एक बांस के पेड़ से टकराई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सड़क पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन
 
दूसरा हादसा खेरा गांव के पास हुआ, जहां एक ट्रक पेड़ से टकरा गया। ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, तीसरा हादसा तेंदूखेड़ा से 16 किलोमीटर दूर 27 मील के पास हुआ, जहां एक कंटेनर पलट गया। इसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
घटनाओं का कारण- अंधे मोड़ और तेज रफ्तार
सभी हादसों में तेज रफ्तार और अंधे मोड़ प्रमुख कारण रहे। बस चालक रामकुमार सोनी ने बताया कि झलोन मार्ग से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो कार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। वहीं, खेरा गांव के ट्रक चालक ने बताया कि मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान ट्रक पेड़ से टकरा गया। जबकि कंटेनर के पलटने का कारण भी अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होना बताया गया।

सड़क पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन
 
सुरक्षा उपायों की कमी
तेंदूखेड़ा मार्ग पर जहां हादसे हुए वहां एक भी ब्रेकर नहीं हैं, जो वाहन चालकों को गति नियंत्रित करने में मदद कर सके। तेंदूखेड़ा एसडीएम सौरभ गंधर्व ने कहा कि नेशनल हाईवे पर ब्रेकर बनाने का अनुरोध कलेक्टर के माध्यम से भेजा जा चुका है। स्थानीय सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए संबंधित विभागों से चर्चा की जाएगी।
 
यातायात सुरक्षा में सुधार की जरूरत
दमोह-तेंदूखेड़ा मार्ग पर अंधे मोड़ों और तेज रफ्तार वाहनों की वजह से बार-बार हादसे हो रहे हैं। यह स्पष्ट करता है कि सड़क सुरक्षा उपायों जैसे ब्रेकर, साइनबोर्ड और बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट की सख्त जरूरत है। प्रशासन और वाहन चालकों को इन घटनाओं से सबक लेकर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : शादी वाले घर में हुआ भीषण हादसा, लाखों का नुकसान; दमकल विभाग ने नहीं उठाया फोन

15 Dec 2024

VIDEO : ओपन जिला शतरंज प्रतियोगिता आज से, खिलाड़ियों ने लिया प्रतिभाग

15 Dec 2024

VIDEO : शहर के गिरिजाघरों में आमद का तीसरा रविवार से मनाया गया

15 Dec 2024

VIDEO : मनबढ़ युवकों ने बरामदे में खड़ी बोलेरो को जलाया, हंगामा

15 Dec 2024

VIDEO : सोनीपत में रिश्वत मामला, महिला आयोग की उपाध्यक्ष व निजी सहायक को एसीबी कार्यालय लेकर पहुंची टीम

15 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : सर्द ऋतु की रानी गुलदाउदी घर की सुंदरता के साथ साथ डायबिटीज को करती है कंट्रोल

15 Dec 2024

VIDEO : यमुनानगर में ठंड बढ़ने से खिलखिला उठी सरसों व गेहूं की फसल

15 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : पदोन्नति न मिलने से परेशान एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेज के शिक्षकों ने रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन

15 Dec 2024

MP News: वीआईपी सुरक्षा के बीच मध्यप्रदेश में उपराष्ट्रपति, आज देश को मिलेगा पहला जियो साइंस म्यूजियम

15 Dec 2024

VIDEO : तो अब ठंड से ठिठुरते लोगों को रैन बसेरों तक पहुंचाएगी यूपी पुलिस

15 Dec 2024

VIDEO : कुल्लू में एम्स के चिकित्सक जांच रहे मरीजों का मर्ज

15 Dec 2024

VIDEO : सीतापुर में दुकान के बाहर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या

15 Dec 2024

VIDEO : अमेठी में माइनर की पटरी कटी, गांव में घुसा पानी... सड़कें व फसलें जलमग्न

15 Dec 2024

Sagar Video News: एक हफ्ते तक टॉयलेट कमोड बना सांप का आशियाना, स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर पकड़ा

15 Dec 2024

VIDEO : शिमला के आइस स्केटिंग रिंक में सुबह 8 बजे से 150 से अधिक लोगों ने लिए स्केटिंग के मजे

15 Dec 2024

VIDEO : कुल्लू जिले के रूमाली गांव में भीषण अग्निकांड, आठ कमरों का रिहायशी मकान जलकर राख

15 Dec 2024

Vidisha News: विदिशा में डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, पुलिस ने निकाला जुलूस, देखें वीडियो

15 Dec 2024

Rajgarh: प्रेस नोट पढ़ते हुए थके थके दिखे CM मोहन के मंत्री, पास बैठे मंत्री ने कुछ याद दिलाया तो ये मिला जवाब

15 Dec 2024

Atul Subhas Case: अतुल के खिलाफ अलग-अलग अदालतों में दर्ज थे पांच मुकदमे

15 Dec 2024

VIDEO : मुश्ताक अपहरण केस का हुआ खुलासा, अभिनेता ने पुलिस को बताई आपबीती

14 Dec 2024

VIDEO : Lucknow: एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

14 Dec 2024

VIDEO : Barabanki: बाराबंकी में स्टेशन पर पहली बार जला गैस वाला अलाव, धुआं से राहत, पर्यावरण को लाभ

14 Dec 2024

VIDEO : Barabanki: थाना समाधान दिवस में नाराज महिला बोली... कोढ़ी हो जाओगे, वीडियो वायरल

14 Dec 2024

VIDEO : इकोविलेज-2 सोसाइटी में जर्जर हो रही इमारतों और बेसमेंट में जलभराव से परेशान लोग

14 Dec 2024

VIDEO : बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल की महिला व पुरुष टीम घोषित

14 Dec 2024

VIDEO : अब 10 जनवरी को जिले को मिलेगी 100 नई सीएनजी बसें, एक हफ्ते में तय हो जाएंगे रूट

14 Dec 2024

VIDEO : काशी में मां दुर्गा के सामने भद्रा और गायत्री ने किया महिषासुरमर्दिनी नृत्य

14 Dec 2024

Khandwa News: खंडवा में गुरुवार बाजार पर मचा बवाल, विधायक-महापौर की बयानबाजी को लेकर भड़का मुस्लिम समाज

14 Dec 2024

VIDEO : मृतक रमाशंकर के परिजनों से मिले IRO के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले- पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का करेंगे कार्य

14 Dec 2024

VIDEO : चंडीगढ़ में दिलजीत दोसांझ ने जमाया रंग, मंच से प्रशासन पर कसा तंज

14 Dec 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed