फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Dhirendra Shastri’s Hindu Unity Rath Yatra Arrives Today, Sermon Planned Amid Tight Security Arrangemen

बागेश्वर सरकार की यात्रा दमोह पहुंची: श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, हटा में हुआ जोरदार स्वागत और दिव्य दरबार

Tue, 13 Oct 2026 11:37 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2026 11:37 AM IST
Damoh: Dhirendra Shastri’s Hindu Unity Rath Yatra Arrives Today, Sermon Planned Amid Tight Security Arrangemen
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा 13 अक्टूबर को दमोह पहुंच रही है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। हटा में सोमवार देर रात उनके पहुंचने पर शिष्य मंडल और भक्तों ने स्वागत किया। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे यात्रा दमोह के लिए रवाना हुई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे यात्रा के दमोह पहुंचने की संभावना है। शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में प्रवचन और अन्य कार्यक्रम के लिए व्यवस्था की गई है।

हटा में देर रात पहुंचे बागेश्वर सरकार
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार देर रात पन्ना और अमानगंज की ओर से हटा पहुंचे। यहां देव श्री गौरीशंकर मंदिर परिसर में उनके आगमन पर भक्तों में उत्साह दिखाई दिया। शिष्य मंडल और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से परिसर गूंज उठा। हटा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया और सनातन हिंदू एकता यात्रा के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। आयोजन में दिव्य दरबार भी लगाया गया, जहां भक्तों की पर्चियां निकालकर उन्हें संबोधित किया गया।

पटेरा, हिंडोरिया और समन्ना होते हुए दमोह पहुंचेगी यात्रा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार सुबह हटा से रवाना हुई यात्रा पटेरा, हिंडोरिया और समन्ना होते हुए दमोह बायपास पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा जबलपुर नाका क्षेत्र से होते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पहुंचेगी। यहां दोपहर करीब 12 बजे कार्यक्रम प्रस्तावित है। पॉलिटेक्निक ग्राउंड पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन और कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है। यहां करीब 90 मिनट तक प्रवचन और अन्य गतिविधियां प्रस्तावित हैं। कार्यक्रम के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सागर नाका मार्ग से गढ़ाकोटा और रहली की ओर रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: कूनो में अब तक 28 चीतों की मौत, इस साल 7 ने गंवाई जान; आशा के 8 माह के शावक की भी गई जान

यात्रा के दौरान चोरी की खबर
इसी बीच सनातन हिंदू एकता यात्रा के दौरान हटा-अमानगंज-सिमरिया क्षेत्र में चोरी की खबर सामने आने के बाद पुलिस ने धार्मिक आयोजन में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाई। हटा में कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी और निरीक्षक सविता रजक ने श्रद्धालु महिलाओं को सावधानी बरतने की समझाइश दी। पुलिस अधिकारियों ने दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं को पर्स, मोबाइल, आभूषण और अन्य कीमती सामान सुरक्षित रखने की सलाह दी। साथ ही भीड़भाड़ में अनजान लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी परेशानी की स्थिति में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से सहायता लेने को कहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा संबंधी जागरूकता पर जोर दिया गया।

डीआईजी और एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा
यात्रा और कार्यक्रम को देखते हुए सागर रेंज के डीआईजी शशिंद्र सिंह चौहान और दमोह एसपी आनंद कलादगी ने हटा तथा दमोह में आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया। जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से यात्रा के सुचारु संचालन के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। शहर में यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए रूट निर्धारित किए गए हैं। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे जरूरत के अनुसार निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें।

दमोह के बाद सागर की ओर बढ़ेगी यात्रा
दमोह में पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पर प्रस्तावित कार्यक्रम के बाद यात्रा सागर जिले की ओर आगे बढ़ेगी। इसके लिए सागर नाका मार्ग से गढ़ाकोटा और रहली की ओर जाने का कार्यक्रम बताया गया है। यात्रा के आगमन को लेकर प्रशासन, पुलिस और शिष्य मंडल की तैयारियों के बीच अब सभी की नजरें दमोह में होने वाले कार्यक्रम पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जागरूकता रैली निकाल महिलाओं को सुरक्षा व स्वावलंबन का दिया संदेश

13 Oct 2026

नोएडा में रामलीला के मंच से शिक्षा-स्वास्थ्य की गूंज, प्रोमेथियस स्कूल के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने किया शुभारंभ

13 Oct 2026

अंडर-14 आयु वर्ग में ओपी जिंदल स्कूल ने द आर्मी पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराया

13 Oct 2026

झज्जर : अमर शहीद प्रधान नाविक की प्रतिमा का हुआ अनावरण

लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना उद्देश्य

विज्ञापन

शेड ना प्लेटफार्म, सड़क पर किसान की मेहनत

13 Oct 2026

लड़कियों की लंबी कूद में बीए तृतीय वर्ष की आरती रही प्रथम

विज्ञापन

धान खरीद की समस्याओं को लेकर किसानों का धरना जारी, 14 अक्टूबर को मार्केट कमेटी कार्यालय पर लगाएंगे ताला

13 Oct 2026

महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन

13 Oct 2026

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भोजावाली देवी माता मंदिर में गूंजे जयकारे

13 Oct 2026

लोहारू में 53वीं आदर्श रामलीला का शुभारंभ, नारद मोह और शिव तांडव ने मोहा मन

13 Oct 2026

श्री हनुमान सेवा समिति ने धूमधाम से निकाली हनुमान स्वरूप की मुकुट शोभायात्रा

पीलीभीत में रामलीला मेला कमेटी के विवाद में फायरिंग, तीन लोगों की मौत से दहला अमरिया

12 Oct 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक अधिवक्ताओं ने जताया आक्रोश;video

12 Oct 2026

सोनभद्र में एड्स नियंत्रण कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन;video

12 Oct 2026

शारदीय नवरात्र में चमेली और गुड़हल के पुष्प चढ़ाकर की मां ब्रह्मचारिणी की आराधना;video

12 Oct 2026

35 खिलाड़ियों के लिए छह गद्दे, स्नान को बाल्टी-मग तक नहीं;video

12 Oct 2026

मातहतों के साथ सड़क पर उतरे एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का दिलाया भरोसा, किया गश्त;video

12 Oct 2026

कोडिन कफ सिरप मामले में चार फरार आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा;video

12 Oct 2026

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में सबसे आगे रहे आकाश और अनिल;video

12 Oct 2026

पैदल मार्च निकालकर दिया नारी सुरक्षा का संदेश, एसपी ने पुलिस लाइन से दिखाई हरी झंडी;video

12 Oct 2026

बहादुरपुर लोकुंवा में दंगल का शुभारंभ, 30 हजार की कुश्ती बनी आकर्षण का केंद्र ;video

12 Oct 2026

भाई ऊदल को छुड़ाने के लिए आल्हा ने बबुरी वन में की थी महाकाली की तपस्या ;video

12 Oct 2026

मुख्यमंत्री ने किसानों के खातों में भेजे 493 करोड़, बलिया के 4600 किसानों को मिलेंगे 3.10 करोड़;video

12 Oct 2026

कंटेनर में ठूंसकर ले जाए जा रहे 24 बैल बरामद, चालक और साथी भागे;video

12 Oct 2026

मिशन शक्ति-6 का शुभारंभ, महिला पुलिसकर्मियों और छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली;video

12 Oct 2026

नारद की तपस्या से डोल उठा देवराज इंद्र का सिंहासन;video

12 Oct 2026

कांग्रेस कार्यालय के घेराव पर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, जमकर नारेबाजी;video

12 Oct 2026

मिशन शक्ति फेज-6 का शुभारंभ, छात्राओं-महिलाओं ने पुलिस के साथ किया पैदल मार्च;video

12 Oct 2026

योगी का बुलडोजर जाति-धर्म देखकर चलता : रामजीलाल सुमन

12 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed